script… तो कांग्रेस नेता चुनाव से पहले इसलिए जाते हैं मंदिरों में धोक लगाने, जानिए गहलोत का BJP को दिया ये जवाब | Rajasthan Ex CM Ashok Gehlot reacts on BJP on temple visit election | Patrika News
जयपुर

… तो कांग्रेस नेता चुनाव से पहले इसलिए जाते हैं मंदिरों में धोक लगाने, जानिए गहलोत का BJP को दिया ये जवाब

ये हिंसा और घृणा की राजनीति करते हैं, इसलिए राहुल गांधी मंदिरों में गए- गहलोत

जयपुरJan 09, 2018 / 12:49 pm

Nakul Devarshi

rajasthan congress
अलवर


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि ये देश में हिंसा व घृणा की राजनीति करते हैं। समुदायों को बांटने का प्रयोग करने लगे हैं। एक बार प्रयोग सफल हो गया तो उसे और बढ़ावा देने लगे हैं लेकिन, अब आगे बांटने की राजनीति सफल नहीं होगी।
गहलोत ने ये बातें सोमवार को अलवर में लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करण सिंह के नामांकन भरे जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा घृणा की राजनीति करती आ रही हैं। समुदायों को बांटकर धु्रवीकरण करना चाहते हैं। इसलिए राहुल गांधी गुजरात के चुनावों में मंदिरों में गए। तब भी इनको बहुत अधिक तकलीफ हुई। अन्तर इतना है कि ये मंदिरों में जाने का दिखावा करते हैं हम नहीं करते। यदि इनमें लोकतंत्र के प्रति जरा भी आस्था हो तो आगे चलकर एेसी बातें करना बंद करें।
सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग
गहलोत ने कहा कि गुजरात विधानसभा के चुनाव में देखने में आया कि किस तरह भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। ये चुनावों के समय एेसे अधिकारियों को ढूंढ़ते हैं जिनकी उस क्षेत्र में रिश्तेदारियां अधिक हैं। फिर उनसे लोगों पर दबाव डलवाते हैं। धौलपुर में हुए उप चुनाव में भी सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया था।
गहलोत ने यह भी कहा कि पार्टी के नेताओं के बीच कोई मनुमुटाव नहीं है।

जितेन्द्र सिंह को नहीं लड़ाने पर बोले ये स्ट्रेटेजी
अलवर से जितेन्द्र सिंह व अजमेर से सचिन पायलट को चुनाव नहीं लड़ाने पर कहा कि ये पार्टी की स्ट्रेटेजी है। इसके बारे में नहीं बताया जा सकता।
रिफाइनरी में मुख्यमंत्री ने पाप किया
रिफाइनरी में तो मुख्यमंत्री ने बड़ा पाप किया है। चार साल बर्बाद कर दिए। उद्घाटन करने की बजाय अब शिलान्यास कर रहे हैं। जबकि पहले रिफाइनरी का शिलान्यास हो चुका है।
पायलट बोले- हार की भनक सरकार को
पायलट ने कहा कि सरकार को हार की भनक लग चुकी है। तभी तो चार साल मेंं अलवर की कतई सुध नहीं ली और पिछले दिनों आठ दिन तक रुक गई।

Home / Jaipur / … तो कांग्रेस नेता चुनाव से पहले इसलिए जाते हैं मंदिरों में धोक लगाने, जानिए गहलोत का BJP को दिया ये जवाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो