31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत सरकार अब देने जा रही ये सौगात, CM गहलोत 30 मार्च को इसका शुभारंभ

राजस्थान स्थापना दिवस के मौके पर शहरवासियों को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 30 मार्च को इसका शुभारंभ करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 24 Mar 2023, 12:23 PM IST

cm_ashok.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर. राजस्थान स्थापना दिवस के मौके पर शहरवासियों को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 30 मार्च को इसका शुभारंभ करेंगे। नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजी लाल मीणा और जेडीसी रवि जैन आरआईसी पहुंचे। जो काम बचा है, उसे 27 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : दिल्ली व जयपुर मार्ग पर बसता जा रहा नया शहर पर रास्ते सुगम नहीं

8 मार्च को दोनों अधिकारियों ने पुन: निरीक्षण की बात कही। आयुक्त रवि जैन ने बताया कि काम अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री से उद्घाटन का समय मांगा है। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। आरआईसी गतिविधियों का नया केंद्र होगा। सेंटर में कल्चरल, आर्ट एवं अन्य गतिविधियां संचालित हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने वनस्थली में अधिकारियों के साथ चाय पर की चर्चा

दिखेगी पूरे राजस्थान की झलक
पूरी इमारत को हैरिटेज लुक दिया गया है। ऑडिटोरियम की दीवारों पर जैसलमेर की हवेलियों की झलक देखने को मिलेगी। कन्वेंशन हॉल में सिटी पैलेस के झरोखे व हवा महल की खिड़कियां और मिनी ऑडिटोरियम को मारवाड़ पैटर्न के अनुसार बनाया गया है। कॉन्फ्रेंस हॉल को जोधपुर के मंडोर उद्यान में पुरातन कला के मेहराब व स्मारक की तर्ज पर विकसित किया गया।