scriptराजस्थान: चुनाव नगर निगम के, लेकिन इस बार ‘गर्माए’ कानून व्यवस्था पर Congress V/S BJP | Rajasthan Nagar Nigam Election, Law and Order issue to be raised | Patrika News
जयपुर

राजस्थान: चुनाव नगर निगम के, लेकिन इस बार ‘गर्माए’ कानून व्यवस्था पर Congress V/S BJP

– नगर निगम चुनाव, भाजपा ने भी कसी कमर- तैयारियां शुरू, इस बार कानून व्यवस्था का भी उठेगा मुद्दा, जनता के बीच ‘असुरक्षा’ का मुद्दा उठाएगी पार्टी, सभी निकायों में किया जीत का दावा
 

जयपुरOct 11, 2020 / 11:59 am

Nakul Devarshi

जयपुर।

नगर निगम चुनाव में इस बार साफ-सफाई और बिजली सहित निकायों के कामकाज के अलावा कानून व्यवस्था का मुद्दा भी शामिल रहेगा। प्रदेश भाजपा ने शहरों की बिगडती कानून व्यवस्था के मुद्दे को जनता तक पहुंचाकर जन समर्थन अपने पक्ष में बनाने की योजना बनाई है।
‘जनता के बीच ले जायेंगे कानून व्यवस्था का मुद्दा’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि शहरों का आदमी डरा और सहमा हुआ है। जयपुर और जोधपुर में दिनदहाड़े हत्यायें हो रही हैं तो वहीं महिलायें और किशोरियां सुरक्षित नहीं हैं, ऐसे में कानून व्यवस्था भी बड़ा मुद्दा है। निकाय से जुड़े मुद्दों के साथ ही इस मुद्दे को भी जनता के बीच ले जाया जाएगा।
‘गहलोत सरकार में निकायों की हालत खस्ता’
पूनिया ने कहा कि गहलोत सरकार में निकायों के निवासियों को बहुत परेशानी हो रही है। साफ़-सफाई और बिजली व्यवस्था बिगड़ी हुई है, वहीं सभी निकायों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। यही नहीं कोरोना कुप्रबंधन भी सभी के सामने है।
https://twitter.com/DrSatishPoonia?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/DrSatishPoonia?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/DrSatishPoonia?ref_src=twsrc%5Etfw
‘सभी निकायों में मिलेगा पूर्ण बहुमत’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी निगमों में ‘कमल’ खिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन पूरी तरह चुनाव मैदान में तैयार है। पार्टी पूरी तरह एकजुट है, कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं जनता के समर्थन से भाजपा सभी 6 नगर निगमों में जीत दर्ज करेगी। भाजपा को सभी निकायों में पूर्ण बहुमत मिलेगा।
‘कांग्रेस को सबक सिखाएगी जनता’
पूनिया ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता की सेवा की, जनता के साथ सुख-दुख में साथ खड़े रहे। यही कारण है कि अब जनता कांग्रेस को अच्छी तरह से सबक सिखाएगी।

Home / Jaipur / राजस्थान: चुनाव नगर निगम के, लेकिन इस बार ‘गर्माए’ कानून व्यवस्था पर Congress V/S BJP

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो