scriptयहां कार धोने से युवक की मौत…. चार अन्य अस्पताल पहुंचाए गए…. पहली बार हुआ ऐसा | Rajasthan police crime news | Patrika News
जयपुर

यहां कार धोने से युवक की मौत…. चार अन्य अस्पताल पहुंचाए गए…. पहली बार हुआ ऐसा

सभी को अस्पताल में ले जाया गया जहां भूपेन्द्र को मृत घोषित कर दिया गया। प्रदेश में संभवतः अपनी तरह का यह पहला ही मामला सामने आया है।

जयपुरMar 22, 2021 / 12:29 pm

JAYANT SHARMA

death

Sad story of unclaimed dead body, lives buried in the waiting of loved ones

जयपुर
कार धोते हुए क्या किसी की मौत हो सकती है…? ऐसा हुआ है राजस्थान में…। यहां कार धोने के दौरान कार धोने वाले युवक की मौत हो गई और उसके आसपास खड़े चार अन्य लोगों को अस्पताल पहुंचाना पडा। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की पड़ताल की तब जाकर मौत का राज खुला।
जरा सी लापरवाही के चलते यह मौत हो गई। घटना राजसमंद जिले की है। पुलिस ने बताया कि नाथद्वारा के कोटला गांव में यह वाक्या हुआ। गांव में रहने वाला युवक भूपेन्द्र अपने घर के आंगन में खड़ी कार धो रहा था। कार धोने के दौरान उसने पानी की मोटर चालू की। कुछ देर के बाद कार करंट दौड़ने से वह अचेत हो गया। बाद मे उसके पास ही खड़े परिवार के सदस्य भी करंट की चपेट में आ गए।
सभी को अस्पताल में ले जाया गया जहां भूपेन्द्र को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि कार धोने के दौरान मोटर के कटे हुए तार से करंट फैला और आंगन में पानी में खड़े सभी लोग उसकी चपेट में आ गए। परिवार के चार सदस्यों में से तीन को छुट्टी दे दी गई है और एक अन्य को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस ने बताया कि पानी में खड़े सभी लोग करंट की चपेट में आ गए। इंटरनल इंजरी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया। प्रदेश में संभवतः अपनी तरह का यह पहला ही मामला सामने आया है।

Home / Jaipur / यहां कार धोने से युवक की मौत…. चार अन्य अस्पताल पहुंचाए गए…. पहली बार हुआ ऐसा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो