scriptआज से रोडवेज मुख्यालय भी सूना | Rajasthan Roadways Strick | Patrika News
जयपुर

आज से रोडवेज मुख्यालय भी सूना

मुख्यालय के सभी संवर्गों के कर्मचारियों ने दिया रोडवेज हड़ताल को समर्थन

जयपुरSep 27, 2018 / 11:44 am

Mohan Murari

Roadway Strick

आज से रोडवेज मुख्यालय भी सूना

रोडवेज हड़ताल का आज 11 वां दिन
रोडवेड एमडी को बुधवार को मुख्यालय पर तैनात अधिकारियों—कर्मचारियों ने दो दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का दिया ज्ञापन
रोडवेज मुख्यालय में भी आज से ठप हुआ काम
जयपुर। रोडवेज हड़ताल का आज 11वां दिन है और अब तक कर्मचारियों व सरकार में सुलह नहीं हो सकी है। वहीं दूसरी तरफ अब कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में रोडवेज मुख्यालय में कार्यरत सभी संवर्गों के अधिकारी व कर्मचारी आज से दो दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। मुख्यालय कर्मचारियों ने बुधवार को रोडवेज एमडी को ज्ञापन सौंपा है। ऐसे में आज से रोडवेज मुख्यालय पर भी काम ठप हो गया है। हड़ताल के 11 वें दिन भी सरकार की ओर से वार्ता के संबंध में कोई पहल नहीं हुई है। आज भी रोडवेज बसों के चक्के थमे रहे हैं आमजन परेशान है और रोडवेज बस स्टैंडों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। एटक प्रदेशाध्यक्ष एमएल यादव ने बताया कि अब तक सरकार की ओर से अब तक वार्ता की पहल नहीं हुई है। वहीं अब कर्मचारियों की हड़ताल को रोडवेज मुख्यालय में कार्यरत संभी संवर्गों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने समर्थन दिया है। आज से सभी अधिकारी कर्मचारी दो दिन के सामूहिक अवकाश पर रहकर हड़ताल को समर्थन दे चुके हैं। रोडवेज बसों की हड़ताल से प्रदेश की जनता त्रस्त है और प्राइवेट बस आपरेटर्स व लोक परिवहन सेवा बसों में यात्रियों से मनमाने किराए की वसूली के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायतें भी अब आम हो गई है। बावजूद इसके परिवहन विभाग व रोडवेज प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
मजबूरी में लुट रहे यात्री

प्रदेशभर में पिछले 11 दिनों से चल रही रोडवेज बसों की हड़ताल के चलते आमजन को निजी वाहन चालक जमकर लूट रहे हैं। निजी वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। आम यात्रियों की फिक्र न सरकार को है और न ही किसी और को। बस स्टैंडों पर पहुंच रहे यात्रियों का कहना है कि प्रदेशभर में हालात भयावह हैं। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। सिरोही आगार की बसों के पहिए थमे रहने से लोगों को मजबूरन निजी बसों में यात्रा करनी पड़ी। नगर परिषद के बाहर टैक्सी चालक भी मनमाना किराया लेकर क्षमता से अधिक सवारियां लादकर फर्राटे भरते नजर आ रहे हैं। पाली, जोधपुर, जयपुर, आबूरोड, अंबाजी, पालनपुर, अहमदाबाद, डीसा, धानेरा, जालोर, बाड़मेर मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा हंै। निजी वाहन संचालक यात्रियों से मनमर्जी का किराया वसूल रहे हैं। ज्यादातर अवैध वाहनों का संचालन शिवगंज, उदयपुर तथा गुजरात के मार्ग पर है।
बसों के लिए भटक रहे लोग
सिरोही में राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त मोर्चा के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत रोडवेज बसों की ***** जाम हड़ताल गुरुवार को 11वें दिन भी जारी रही। ***** जाम के चलते सभी बसें निगम के वर्कशॉप में तथा बाहर खड़ी रहीं।
रोडवेज कर्मियों ने निकाली प्रदेशभर में रैली
आज रोडवेज कर्मियों ने प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। आज सवेरे श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में कर्मियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका पुलिस से भी सामना हुआ। आक्रोशित रोडवेज कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी प्रकार सिरोही में कर्मियों ने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर कलक्ट्री में मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। रैली में दोपहिया वाहन सवार हेल्मेट पहने थे।

Home / Jaipur / आज से रोडवेज मुख्यालय भी सूना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो