
Rajasthan News: जयपुर शहर में आमजन के मकानों को निशाना बना रहे चोर अब विधायक के आवास पर भी धावा बोल दिया। गांधी नगर स्थित विधायक डॉ. कैलाश वर्मा के आवंटित आवास के ताले तोड़कर सेनेट्री का सामान ले गए। विधायक के अजयराजपुरा निवासी निजी सचिव राजाराम जाट ने इस संबंध में रविवार रात बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
निजी सचिव ने बताया कि विधायक को गांधी नगर में आवास आवंटित हुआ है। करीब 7 दिन पहले परिवादी आवास के नए ताले लगाकर गया था। रविवार को आवास संभालने आया तो ताले टूटे मिले। चोर आवास में स्थित शौचालय व स्नानघर के सभी नल व सेनेट्री का अन्य सामान ले गए।
जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में रविवार को चोर श्वेता विहार स्थित एक फैक्ट्री के ताले तोड़कर 27 लाख रुपए कीमत के काजू व 2 लाख रुपए कीमत के बादाम ले गए। पुलिस ने बताया कि फार्कन ऐवन्यू निवासी फैक्ट्री मालिक रोहित शर्मा ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
Published on:
10 Sept 2024 08:33 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
