scriptराजस्थान : Vasundhara Raje की गैरमौजूदगी, Arun Singh – Satish Poonia ने संभाला मोर्चा, जानें कैसे झोंकी जा रही पूरी ताकत? | Rajasthan Vallabh Nagar Dhariyawad Bye Election BJP Latest Updates | Patrika News
जयपुर

राजस्थान : Vasundhara Raje की गैरमौजूदगी, Arun Singh – Satish Poonia ने संभाला मोर्चा, जानें कैसे झोंकी जा रही पूरी ताकत?

Rajasthan Vallabh Nagar Dhariyawad Bye Election BJP Latest Updates : Vasundhara Raje की गैरमौजूदगी, Arun Singh – Satish Poonia ने संभाला मोर्चा, जानें कैसे झोंकी जा रही पूरी ताकत?

जयपुरOct 26, 2021 / 06:15 pm

Nakul Devarshi

Rajasthan Vallabh Nagar Dhariyawad Bye Election BJP Latest Updates

जयपुर।

प्रदेश की दो विधानसभा सीटों वल्लभ नगर और धरियावद में जीत पाने के मकसद से सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के साथ ही मुख्य विरोधी दल भाजपा ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। ‘स्टार प्रचारक’ सूची में शामिल ज़्यादातर वरिष्ठ नेताओं ने उपचुनाव क्षेत्रों में मोर्चा संभाल लिया है। हालांकि प्रचार अभियान में अब तक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य सभा सांसद ओम माथुर की गैर मौजूदगी रही है।


अरुण सिंह और पूनिया उतरे मैदान में

दो सीटों पर उप चुनाव एक बार फिर से भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने हुए हैं। यही वजह है कि पार्टी यहां जीत का पताका फहराने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन आज भी वल्लभ नगर और धरियावद की कई जगहों पर चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया भी आज से धुंआधार प्रचार अभियान का आगाज़ करने जा रहे हैं। डॉ पूनिया भी अब तीन दिन तक उप चुनाव क्षेत्रों में ही कैम्प करेंगे।

 

प्रचार के साथ बनेगी रणनीति

प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी से उप चुनाव क्षेत्रों में ज़िम्मेदारी संभालने वाले तमाम अन्य नेता और कार्यकर्ता एक्टिव मोड में आये हुए हैं। जानकारी के अनुसार प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष डॉ पूनिया यहां कैम्प के दौरान प्रचार के साथ ही वरिष्ठ नेताओं के संग जीत की रणनीति भी बनाएंगे।


ना राजे आई, ना यादव-माथुर
उप चुनाव का प्रचार ज़ोर पर है और दो दिन बाद ये शोर भी थम जाएगा। लेकिन इस बीच भाजपा की ओर से प्रचार के लिए घोषित 20 स्टार प्रचारकों में से कुछ वरिष्ठ नेता अब तक प्रचार में नहीं पहुंचे हैं।

 

इस फेहरिस्त में पहले पायदान पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम है। राजे अभी तक दो सीटों पर कहीं भी चुनाव प्रचार में नहीं गई हैं। हालांकि पिछले दिनों राजे जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने गई थीं। इस दौरान उन्होंने भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन भी किया, लेकिन वो उदयपुर में प्रत्याशियों के प्रचार में नहीं गई। इससे पहले भी तीन सीटों पर हुए उप चुनाव में राजे प्रचार के लिए नहीं आई थी। वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य सभा सांसद ओम माथुर भी अब तक प्रचार अभियान से नदारद हैं।

https://youtu.be/58xL622v99U

Home / Jaipur / राजस्थान : Vasundhara Raje की गैरमौजूदगी, Arun Singh – Satish Poonia ने संभाला मोर्चा, जानें कैसे झोंकी जा रही पूरी ताकत?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो