4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में गर्मी के तीखे तेवर, तेज धूप से परेशान हुए लोग

गर्मी के तीखे तेवर बढ़ते जा रहे हैं। आज सवेरे राजधानी जयपुर में तेज धूप से सुबह से ही तीखी गर्मी का दौर है। इससे सुबह घर से निकलने वाले लोगों को गर्मी महसूस हुई। आज सवेरे गुलाबी नगर में ​खिली तीखी धूप से आज दिन का अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। इससे दिन में तीखी गर्मी का दौर रहेगा। प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो सभी जिलों में इन दिनों तीखी व तेज गर्मी का दौर चल रहा है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Apr 18, 2025

– आज राजधानी जयपुर में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना

जयपुर। गर्मी के तीखे तेवर बढ़ते जा रहे हैं। आज सवेरे राजधानी जयपुर में तेज धूप से सुबह से ही तीखी गर्मी का दौर है। इससे सुबह घर से निकलने वाले लोगों को गर्मी महसूस हुई। आज सवेरे गुलाबी नगर में ​खिली तीखी धूप से आज दिन का अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। इससे दिन में तीखी गर्मी का दौर रहेगा। प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो सभी जिलों में इन दिनों तीखी व तेज गर्मी का दौर चल रहा है। इस कारण लोगों ने अब अपनी दिनचर्या में बदलाव कर लिया और ठंडे पेय का सेवन अ​धिक मात्रा में करने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान

27 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं करौली जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 27 ​डिग्री तो अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर रीजन में आज अजमेर शहर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान आज दिन में 40 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान आज दिन में 41 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। इसी प्रकार झीलों की नगरी उदयपुर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान आज दिन में 39 डिग्री रहने की संभावना है। प​श्चिमी रेगिस्तानी जिलों में आज जोधपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान 42 ​डिग्री रहने की संभावना है। वही बाड़मेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान आज दिन में 42 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान आज दिन में 42 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज दिन में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 43 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर में आज सर्वा​धिक तापमान रहने ​की संभावना है। श्रीगंगानगर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। इसी प्रकार झुंझुनूं जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान आज दिन में 42 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो आज दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में चल रही गर्म हवाओं से मौसम गर्म बना हुआ है। आगामी दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगी और प्रदेश में और तीखी गर्मी का दौर शुरू होगा। आज राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 29 ​डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान कल के मुकाबले एक डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है। आज दिन का तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़