scriptMonsoon Update : जमकर बरसा मानसून, पिछले 12 वर्षों में राजस्थान में हुई इतनी बरसात | rajasthan weather Monsoon Update report 2022 | Patrika News
जयपुर

Monsoon Update : जमकर बरसा मानसून, पिछले 12 वर्षों में राजस्थान में हुई इतनी बरसात

Monsoon Update : भले ही मानसून की पूरी तरह से विदाई न हुई हो, लेकिन मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 30 सितम्बर को मानसून सीजन खत्म माना जाता है।

जयपुरOct 02, 2022 / 01:52 pm

Kamlesh Sharma

monsson_update.jpg

Monsoon Update : जयपुर। तेज गर्मी व प्रचंड लू झेलने बाद मानसून ने भी राज्य को खूब तरबतर किया। सीजन में मेघ जमकर बरसे। भले ही मानसून की पूरी तरह से विदाई न हुई हो, लेकिन मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 30 सितम्बर को मानसून सीजन खत्म माना जाता है। सीजन की समाप्ति पर मौसम विभाग ने मानसून का रिपोर्ट कार्ड जारी किया।

मानसून ने सामान्य से बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल 122 दिन के सीजन में 61 दिन सामान्य से अधिक बारिश प्रदेश में हुई है। वहीं 37 दिन औसत बरसात हुई। केवल 24 दिन सामान्य से कम बारिश हुई है। 1 जून से 30 सितम्बर तक चले मानसून सीजन में औसत से 37 फीसदी अधिक बरसात हुई है। पूर्वी राजस्थान में सामान्य से 25 फीसदी व पश्चिमी में सामान्य से 58 प्रतिशत अधिक बारिश सीजन में हुई है।

12 वर्षों में केवल एक साल कम हुई बारिश
कुछ वर्षों से राज्य में खूब बारिश हो रही है। पिछले 12 वर्षों में केवल एक वर्ष (साल 2018) में सामान्य से कम बरसात हुई। इसके अतिरिक्त साल 2011 से 2022 तक किसी भी वर्ष बरसात में कमी नहीं रही। साल 2019 व 2011 में सामान्य से 41 फीसदी बरसात अधिक हुई थी।

यह भी पढ़ें

Rajasthan Weather Update : दो-तीन दिन में विदा हो जाएगा मानसून, यहां बारिश होने की संभावना

झुंझुनूं व करौली में सामान्य से कम वर्षा

झुंझुनूं व करौली को छोड़कर किसी भी जिले में सामान्य से कम बारिश नहीं हुई। औसत से अधिक बारिश में जैसलमेर व श्रीगंगानगर जिले अव्वल रहे हैं। इन दोनों जिलों में 96 फीसदी बारिश अधिक हुई है। राजधानी जयपुर में सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें

राजस्थान के छात्र ने बनाया ऐसा एटीएम जिसमें नोट संग निकलेंगे सिक्के

पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में हुई इतनी बरसात

वर्ष——- वास्तविक– सामान्य—-कमी-वृद्धि
2011— 590.4——419—— 41

2012—464———419——11

2013—527.2—— 419——26

2014—420.4—— 419—— 00

2015— 457—— 419——— 09

2016—536.4—— 419——— 28

2017—454.9—— 419——— 09

2018— 393.3—— 419——— (-6)

2019— 583.6—— 415——— 41

2020— 449.8—— 415——— 08

2021— 485.3—— 415—— 17

2022— 595.9—— 435.6—— 37

बरसात के आंकडे़ मिमी में

https://youtu.be/OCb3nMzwhEs

Home / Jaipur / Monsoon Update : जमकर बरसा मानसून, पिछले 12 वर्षों में राजस्थान में हुई इतनी बरसात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो