scriptराजस्थान मौसम अपडेट: बर्फबारी के असर से बढ़ रही प्रदेश में लगातार सर्दी | rajasthan weather update 1 december 2020 | Patrika News

राजस्थान मौसम अपडेट: बर्फबारी के असर से बढ़ रही प्रदेश में लगातार सर्दी

locationजयपुरPublished: Dec 01, 2020 02:01:23 pm

Submitted by:

santosh

देश में पहाड़ी जगहों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का दौर जारी है।

winter in rajasthan

कोहरे के छाने से जन-जीवन प्रभावित हुआ।

जयपुर। देश में पहाड़ी जगहों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का दौर जारी है। ऐसे में पश्चिमी राजस्थान के अलग—अलग हिस्सों में तीन से चार डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा आज कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे को कोहरा भी छा रहा है।

जैसलमेर से लेकर अन्य अधिकतम तापमान वाली जगहों के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। प्रदेश का एकमात्र पहाड़ी हिल स्टेशन माउंट आबू पहली बार नवंबर के महीने में जमाव बिंदु पर रहा। बीती रात का तापमान यहां 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 48 घण्टे में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को मौसम साफ रहा।

शीतलहर चलने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में आगामी चार दिनों में शीतलहर चलने का अनुमान है। हालांकि मौसम शुष्क रहेगा। शीतलहर के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दो डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट होने से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। बीते दिन शाम होने के साथ ही ठंडी हवाओं और ठिठुरन जारी रही।

प्रमुख जगहों का तापमान
राजधानी जयपुर का तापमान सोमवार रात को 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में 2 डिग्री की कमी देखने को मिली। वहीं पिलानी का 7.6, भीलवाड़ा का 8.9, सीकर का 7, चुरू का 6.5, गंगानगर का 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो