scriptराजस्थान मौसम अपडेट: नवंबर के पहले सप्ताह में बदल जाएगा मौसम का मिजाज | rajasthan weather update latest news 25 october 2020 | Patrika News
जयपुर

राजस्थान मौसम अपडेट: नवंबर के पहले सप्ताह में बदल जाएगा मौसम का मिजाज

Rajasthan Weather Update: अक्टूबर का माह विदाई की ओर है। इसके बावजूद दोपहर के मौसम में तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है।

जयपुरOct 25, 2020 / 10:44 am

santosh

rajasthan_weather_update.jpg

दिवाली तक जमकर पड़ेगी ठंड, रोजाना औसतन आधा डिग्री लुढक़ रहा न्यूनतम पारा

जयपुर। Rajasthan Weather Update: अक्टूबर का माह विदाई की ओर है। इसके बावजूद दोपहर के मौसम में तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। सुबह और शाम सर्द हवाओं का दौर जारी है तो वहीं दिन में तेज धूप और गर्मी से आमजन परेशान हैं।

मौसम विभाग जयपुर केंद्र के मुताबिक नवंबर के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ जयपुर सहित प्रदेशभर के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल जाएगा। हाल ही बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात अब थम चुका है।

नवंबर के पहले सप्ताह से रात के तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट होना शुरू हा़े जाएगी। अभी पूर्वी हवाएं चलने से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम साफ रहा।

प्रमुख जगहों का तापमान:
राजधानी जयपुर का बीती रात का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर का 37.2 और फलौदी का 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान पिलानी का 13.4 और चुरू का 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते सात दिनों में चूरू के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

Home / Jaipur / राजस्थान मौसम अपडेट: नवंबर के पहले सप्ताह में बदल जाएगा मौसम का मिजाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो