scriptराजस्थान युवा कांग्रेस 10 लोकसभा सीटों पर चलाएगी चुनावी अभियान | Rajasthan Youth Congress election campaign for 10 Lok Sabha seats | Patrika News
जयपुर

राजस्थान युवा कांग्रेस 10 लोकसभा सीटों पर चलाएगी चुनावी अभियान

राजस्थान युवा कांग्रेस को राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 10 सीटें जिताने का कांग्रेस आलाकमान ने लक्ष्य दिया है।

जयपुरMar 19, 2019 / 08:20 am

santosh

congress

congress

जयपुर। प्रदेश युवा कांग्रेस को राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 10 सीटें जिताने का कांग्रेस आलाकमान ने लक्ष्य दिया है। इसकी रणनीति बनाने को लेकर सोमवार को प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बनीपार्क स्थित मुख्यालय पर हुई। इसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। युवा कांग्रेस जिन 10 सीटों पर प्रचार करेगी, उसका चिन्हिकरण जल्द किया जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवासन बी.वी., प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी व जिलों से आए जिलाध्यक्ष और कार्यकारी जिलाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में मौजदू पदाधिकारियों को युवा कांग्रेस के कैंपेन मैनेजमेंट-एप का भी प्रशिक्षण दिया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवासन ने कहा की सक्रिय कार्यकर्ताओं को सरकार में एडजस्ट करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
हर गली-मोहल्ले में जाएंगे एनएसयूआइ के कार्यकर्ता
लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस ने अब एनएसयूआइ की टीम को भी लगा दिया है। संगठन की राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता ने सोमवार को प्रदेश संगठन की बैठक ली। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां, तीनों नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष व जिले की टीमें मौजूद थीं। गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं को हर गली, हर मोहल्ले में जाना होगा। वहां युवाओं को केंद्र सरकार और पीएम की ओर से बोले गए हर झूठ के बारे में बताकर जागरूक करना होगा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रभारी से चुनाव में एनएसयूआइ को प्रतिनिधित्व दिलाने का आग्रह किया। गुप्ता ने राज्य से कम से कम दो टिकट पर संगठन को प्रतिनिधित्व दिलवाने का वादा किया। इससे पहले राजस्थान विवि में बेहतर भारत कार्यक्रम किया गया।

Home / Jaipur / राजस्थान युवा कांग्रेस 10 लोकसभा सीटों पर चलाएगी चुनावी अभियान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो