scriptआम आदमी पार्टी राजस्थान की नई कार्यकारिणी घोषित, रामपाल जाट अध्यक्ष नियुक्त | Rampal Jat appointed Rajasthan chief in Aam Aadmi Party | Patrika News
जयपुर

आम आदमी पार्टी राजस्थान की नई कार्यकारिणी घोषित, रामपाल जाट अध्यक्ष नियुक्त

राजस्थान विधानसभा चुनाव में जनता का समर्थन नहीं मिलने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

जयपुरDec 17, 2018 / 02:53 pm

Kamlesh Sharma

rampal jat
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में जनता का समर्थन नहीं मिलने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किसान नेता रामपाल जाट के नाम की घोषणा की। वहीं, देवेंद्र शास्त्री को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष का कार्यभार तरुण गोयल, गोपाल सिंह राठौड़ अनुशासन समिति के अध्यक्ष होंगे। साथ ही एडवोकेट मुकेश तहरिया प्रदेश की लीगल विंग का काम देखेंगे।
इन सहित कार्यकारिणी में 24 सदस्य बनाए गए है। संजय सिंह ने कहा कि पार्टी को जरूर समर्थन कम मिला है, लेकिन सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़े कर जनता तक पहुंच बनाई है। अभी कांग्रेस और भाजपा की जातिय राजनीति से राजस्थान के मतदाताओं को बाहर निकालने में अभी और समय लगेगा।
कुछ इस तरह है आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारिणी

अध्यक्ष- रामपाल जाट
सचिव- देवेंद्र शास्त्री
कोषाध्यक्ष- तरूण गोयल

सदस्य कार्यकारिणी
नंदा डगला, एडवोकेट मुकेश तहरिया, रियाज अहमद मंसूरी, सुनील आगीवल, अशोक जैन, मांगरोल मोहम्मद हुसैन, रामवतार, जोरवाल हाकिम खान, अभिषेक पांडेय, दीपक मिश्रा, गोपीलाल सुथार, सविता परमार जुगलकिशोर शर्मा, सत्यप्रकाश सिहाग, शंकर मेघवाल, पवन ठाकुर, गोपाल सिह राठौड़, संजीव गुप्ता, महेंद्र मीणा, एडवोकेट आई जे कथूरिया, सत्येंद्र राव, विश्वेंद्र चौधरी, कपिल राजगुरू, कय्यूम इब्राहिम प्रदेश की अनुशासन समिति गोपाल सिंह राठौड़ (अध्यक्ष) अभिषेक पांडेय सत्यप्रकाश सिहाग

Home / Jaipur / आम आदमी पार्टी राजस्थान की नई कार्यकारिणी घोषित, रामपाल जाट अध्यक्ष नियुक्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो