अकेला देखकर उठाया मौके का फायदा
पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के बाद बयान दर्ज किए हैं, अब मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान होंगे। पुलिस ने बताया कि थाना इलाका निवासी 37 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में पड़ोस में रहने वाले टैक्सी चालक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार करीब छह महीने पहले महिला को घर में अकेला पाकर आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया।
राहुल की बहन प्रियंका का भी है राजस्थान से गहरा नाता, बाघों का दीदार करने अक्सर परिवार के साथ आती हैं यहां
बार-बार करता रहा देह शोषण
महिला ने बताया कि टैक्सी चालक युवक मौका पाकर पीछे से उसके मकान में घुस आया। आरोपित ने पहले तो महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म कर डाला। इसके बाद आरोपित वहां से भाग निकला। इस दौरान युवक ने मौका पाकर महिला कि अश्लील क्लिपिंग बना ली और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए उसका देहशोषण करने लगा। जिसके बाद महिला ने थक- हार कर पुलिस की शरण ली। फिलहाल पुलिस इस मामले कि जांच-पड़ताल में लगी हुई है।
गौरतलब है कि प्रदेश में अपराध का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन बच्चियों और महिलाओं से दुष्कर्म करने के मामले सामने आ रहे हैं।