scriptरेगुलर वॉक के कई सारे फायदे | regular walk | Patrika News
जयपुर

रेगुलर वॉक के कई सारे फायदे

इसके लिए आपको कोई खास तैयारी भी नहीं करनी पड़ती बल्कि इसके साथ आपको सुबह की गुनगुनी धूप, अपनों का साथ, पार्क की साफ हवा और पक्षियों को करीब से देखने का मौका मिलता है।

जयपुरFeb 13, 2020 / 12:20 pm

Kiran Kaur

अक्सर इस बात को लेकर सवाल उठता है कि क्या वॉक करने से वजन घटता है नहीं। कई सारे लोग तो इसलिए ही वॉक की बजाय जिम जाना या डांस क्लासेज जॉइन करना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें वॉक की पावर समझ नहीं आती। लेकिन ऐसा नहीं है कि वॉक करने से शरीर को लाभ नहीं होता। यह एक मुफ्त का व्यायाम है जिसे आप जब चाहे कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई खास तैयारी भी नहीं करनी पड़ती बल्कि इसके साथ आपको सुबह की गुनगुनी धूप, अपनों का साथ, पार्क की साफ हवा और पक्षियों को करीब से देखने का मौका मिलता है।
कैलोरी बर्न करने में उपयोगी: अगर वॉक करने के फायदों के बारे में बात करें तो नियमित रूप से वॉक करने से आपकी कैलोरी बर्न होती है। वॉक करने से लाभ आपकी उम्र और वजन जैसे तथ्यों पर निर्भर करता है। इसलिए अगर आप वॉक करके वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में भी कमी करनी होगी। आप जितना अधिक वॉक करेंगे उतनी ही अधिक कैलोरी बर्न होगी और आपको गंभीर रोगों के खतरों से निजात मिलेगी।
बैली फैट से मुक्ति: कमर के आसपास बड़ी हुई चर्बी को कम करने के लिए वॉक एक बड़ी उपाय है। कई शोध में भी यह पाया गया है कि बैली फैट को वॉक जैसी एरोबिक एक्सरसाइज से कंट्रोल किया जा सकता है। वॉक आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करती है।
मूड में सुधार: रेगुलर वॉक करने से आपको अपने व्यवहार में सुधार लाने का मौका मिलता है क्योंकि वॉक के लिए आप अपने घर से बाहर निकलते हैं। आसपास के लोगों से मिलते हैं। पार्क में लगे सुंदर पेड़-पौधों को देखते हैं और ताजी हवा में सांस लेते हैं जिससे आपको अपने मूड को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। शारीरिक रूप से सक्रिय होने के कई फायदे हैं, जिनमें बेहतर फिटनेस और बीमारी का कम जोखिम और लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीने की संभावना बढ़ जाती है।

Home / Jaipur / रेगुलर वॉक के कई सारे फायदे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो