scriptमुगालते में ना रहें भाजपा नेता: पायलट | sachin attack bjp | Patrika News
जयपुर

मुगालते में ना रहें भाजपा नेता: पायलट

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश के भाजपा नेताओं द्वारा कर्नाटक की जीत को लेकर अति उत्साह व्यक्त किए जाने को खुद को मुगालते में रहने वा

जयपुरMay 16, 2018 / 07:54 pm

rahul

sachin
जयपुर 16 मई
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश के भाजपा नेताओं द्वारा कर्नाटक की जीत को लेकर अति उत्साह व्यक्त किए जाने को खुद को मुगालते में रहने वाला बताया है।
पायलट ने कहा कि कर्नाटक के चुनावों में भी कांग्रेस दूसरे नम्बर पर रही है लेकिन भाजपा को जनता ने सत्ता की बागडोर सम्भालने हेतु स्पष्ट जनादेश नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि 2008 में भाजपा को जितनी सीटें मिली थी उससे भी कम सीटें इस बार मिली हैं और गत् लोकसभा चुनावों में भाजपा लगभग 134 विधानसभा सीटों पर आगे थी, जबकि इस चुनाव में सिर्फ 104 सीटों पर भाजपा को सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि गत् विधानसभा चुनावों की तुलना में कांग्रेस को कर्नाटक में मिले मत प्रतिशत में डेढ़ प्रतिशत की वृद्धि इस बार हुई है और भाजपा का मत प्रतिशत कांग्रेस से 2 प्रतिशत कम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दूसरे स्थान पर रहने के बावजूद भाजपा से लगभग 6 लाख वोट ज्यादा मिले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्रियों ने जो अनर्गल बयानबाजी की है कि प्रदेश में कांग्रेस नाकाम है वह उनकी बौखलाहट का परिचायक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस स्वरूप में विपक्ष की भूमिका निभाई है उसका ही परिणाम है कि आज भाजपा गत् चार साल में 22 स्थानों पर हुए उप चुनावों में 20 पर बुरी तरह से हारी है और कांग्रेस में जनता ने विश्वास व्यक्त कर कांग्रेस की विपक्ष की सकारात्मक भूमिका को सराहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में किसानों को आत्महत्या करनी पड़ती हो और जहॉं मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म आम बात हो तथा जिस प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार को संस्थागत कर जनता का शोषण किया गया है उस प्रदेश के भाजपा के नेताओं को घमण्ड भरी भाषा का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कांग्रेस पर जातिवाद का अनर्गल आरोप लगाते हैं जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा के राज में जातियों को साधने का काम किया जाता है और सियासत के लिए धर्म और सम्प्रदाय के आधार पर लोगों को बांटा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कमजोर तबकों पर हो रहे अत्याचार भाजपा सरकार की संवदेनहीनता के ***** है।
पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार की सभी थोथी घोषणाएं और बड़े बोलों से जनता पर कोई असर नहीं होगा क्योंकि कुशासन से त्रस्त प्रदेश की जनता भाजपा की विदाई के दिन गिन रही है।

Home / Jaipur / मुगालते में ना रहें भाजपा नेता: पायलट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो