जयपुर

सचिन पायलट ने प्रख्यात भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स के निधन पर जताया शोक

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट नेप्रख्यात भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स के निधन पर शोक जताया है।

जयपुरMar 14, 2018 / 05:04 pm

santosh

Stephen Hawking

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रख्यात भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स के निधन पर शोक जताया है।
पायलट ने ट्वीट कर कहा कि महान वैज्ञानिक स्‍टीफन हॉकिंग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। कम उम्र में ही दुर्लभ बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद उन्होंने कॉस्मॉलोजी के क्षेत्र में अनेक खोज की। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
विश्व प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स का बुधवार को ब्रिटेन के कैंब्रिज में निधन हो गया। वह 76 साल के थे। ब्रिटिश मूल के वैज्ञानिक हॉकिंग्स को ब्लैक Hole और रिलेटिविटी के सिद्धांत के लिए अपने महान कार्य के लिए जाना जाता है। वह ‘ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ जैसी कई लोकप्रिय किताबों के लेखक भी थे।
‘बीबीसी’ के मुताबिक, उनके बच्चे लूसी, रॉबर्ट और टिम ने कहा कि हम बहुत दुखी हैं कि आज हमारे प्यारे पिता का निधन हो गया है। वह एक महान वैज्ञानिक और असाधारण व्यक्ति थे जिनका काम और विरासत कई वर्षों तक जीवित रहेगी।
द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, ‘विज्ञान के आकाश का उज्ज्वल सितारा जिसकी अंतर्²ष्टि ने आधुनिक ब्रह्माण्ड विज्ञान और करोड़ों लोगों को प्रेरित किया, उनका कैंब्रिज में अपने घर में निधन हो गया।

हॉकिंग के बच्चों के अनुसार, ‘उनकी प्रतिभा के साथ उनके साहस ने दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने एक बार कहा था, यह ब्रह्मांड कुछ नहीं होगा अगर यह आपके प्यार लोगों का घर नहीं है। हम हमेशा उन्हें याद करेंगे।
आठ जनवरी 1942 को ऑक्सफोर्ड में जन्मे हॉकिंग्स को 1963 में मात्र 21 साल की उम्र में मोटर न्यूरॉन रोग हो गया था। चिकित्सकों ने उनके केवल दो साल और जीवित रहने की उम्मीद जताई थी लेकिन हॉकिंग्स आधे से ज्यादा सदी तक जीवित रहे।
 

उत्तर प्रदेश-बिहार के साथ राजस्थान में भी जनता ने दिया भाजपा को एक और झटका

Home / Jaipur / सचिन पायलट ने प्रख्यात भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स के निधन पर जताया शोक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.