scriptSanjeev Balyan Rajasthan Visit : दौसा लोकसभा क्षेत्र से पूरे प्रदेश का ‘निचोड़’ निकालने पहुंचे डॉ बालियान, दौरे से पहले ही दे डाला ‘रिपोर्ट कार्ड’! | Sanjeev Balyan Rajasthan Lumpy skin disease virus Latest News | Patrika News
जयपुर

Sanjeev Balyan Rajasthan Visit : दौसा लोकसभा क्षेत्र से पूरे प्रदेश का ‘निचोड़’ निकालने पहुंचे डॉ बालियान, दौरे से पहले ही दे डाला ‘रिपोर्ट कार्ड’!

Minister of State for Animal Husbandry Sanjeev Balyan Rajasthan visit amidst Lumpy skin disease virus Latest News : – केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान का राजस्थान दौरा, – दो दिन का है प्रदेश दौरा, गौवंश में लंपी रोग की जानेंगे स्थिति, – दौसा लोकसभा क्षेत्र से जानेंगे राजस्थान भर का हाल, – गौशालाओं का करेंगे निरीक्षण, लोगों और कार्यकर्ताओं से संवाद, – राज्य सरकार के कार्यों की वास्तविक हकीकत भी जानेंगे मंत्री, – लंपी से सैंकड़ों गौवंश की मौत के बीच दौरा माना जा रहा अहम
 

जयपुरSep 21, 2022 / 10:14 am

Nakul Devarshi

Sanjeev Balyan Rajasthan Lumpy skin disease virus Latest News

Minister of State for Animal Husbandry Sanjeev Balyan Rajasthan visit amidst Lumpy skin disease virus Latest News : – राजस्थान में लंपी रोग से गौवंश और अन्य पशुधन की मौतों पर गरमाई सियासत के बीच केंद्रीय पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान अपने दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर पहुंच गए हैं। उनका ये दौरा कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि अपने दो दिनी दौरे के दौरान वे विशेषकर दौसा लोकसभा क्षेत्र से ही पूरे प्रदेश के गौवंश और पशुधन की ‘वास्तविक’ हालातों का जायज़ा लेकर दिल्ली लौट जाएंगे।

 

‘राजस्थान’ नहीं, दौसा क्षेत्र का दौरा!
लंपी रोग की चपेट में आने के कारण से प्रदेश भर में सैकड़ों गौवंश और अन्य पशुधन की मौत हुई है। इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री दौसा लोकसभा क्षेत्र में ही दो दिन तक रुककर गौवंश के मौजूदा हालातों का जायज़ा लेंगे। जानकारी के अनुसार अपने दौरे के दौरान वे दौसा, सिकराय और लालसोट की गौशालाओं में जाएंगे और लंपी रोग को लेकर राज्य सरकार के प्रयासों से भी रु-ब-रु होंगे।

 

दौरा करने से पहले ही दे डाला ‘रिपोर्ट कार्ड’
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही सियासी बयान दे डाला। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य की गहलोत सरकार की कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लंपी रोग को लेकर केंद्र सरकार की ओर से पूर्व में भेजी गई वैक्सीन का अभी तक उपयोग राज्य की सरकार ने नहीं किया है। उन्होंने राज्य की सरकार के पास अब भी वैक्सीन की 30 लाख डोज़ बचे होने की बात भी कही।


डॉ बालियान ने हालांकि ये भी कहा कि लंपी रोग के मद्देनज़र केंद्र सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है। इस रोग से निपटने के लिए राजस्थान को जो भी मदद चाहिए, वो तुरंत प्रभाव से उपलब्ध करवाने को तैयार हैं।

 

https://twitter.com/hashtag/Bassi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/BJP4Rajasthan?ref_src=twsrc%5Etfw
राज्य मंत्री से नहीं ‘राज्य’ मंत्री
केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान भले ही लंपी रोग से राजस्थान में पशुधन की हो रही मौतों का जायज़ा लेने आ रहे हैं, लेकिन इस दौरे में उनका राज्य के पशुपालन मंत्री डॉ लालचंद कटारिया से मुलाक़ात करने का कोई कार्यक्रम नहीं है। वे राज्य में हालातों का जायज़ा लेकर कल गुरुवार को दिल्ली लौट जाएंगे।
उधर, राज्य के पशुधन मंत्री लालचंद कटारिया भी आज विधानसभा सत्र होने के कारण व्यस्त रहेंगे। ऐसे में इस गंभीर स्थिति से निपटने पर केंद्र और राज्य के बीच संवादहीनता फिर नज़र आती दिखाई देगी।

ऐसे रहेगा व्यस्त शेड्यूल

21 सितंबर (आज)
– जयपुर एयरपोर्ट से बांसखो बस्सी स्थित नई नाथ धाम
– दोपहर 12:30 बजे दौसा के जिला भाजपा कार्यालय में संवाद
– दोपहर 12:50 दौसा में एक गौशाला में करेंगे निरीक्षण
– दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक भोजन और सामाजिक संवाद
– दोपहर 3 बजे से शाम 5:15 बजे तक सिकंदरा में कार्यक्रम
– शाम 5:30 बजे से शाम 7 बजे तक दौसा सर्किट हाउस रहेंगे
– शाम 7:30 बजे दौसा के बालिका आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में कार्यक्रम
– रात 8:30 बजे दौसा में चिकित्सकों के साथ संवाद और रात्रि भोज
– दौसा सर्किट हाउस में करेंगे रात्रि विश्राम
22 सितंबर (कल)
– सुबह 11बजे सर्किट हाउस से कलेक्ट्री ऑफिस जाएंगे
– दोपहर 12:15 बजे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित विकास तीर्थ दर्शन कार्यक्रम
– दोपहर 1 बजे आरएस कॉलेज में कार्यक्रम
– दोपहर 2:30 बजे लालसोट के कॉलेज परिसर में लाभार्थी सम्मेलन
– शाम 6 बजे चाकसू के करेड़ा खुर्द में कार्यक्रम
– रात 8 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचकर रात 8:50 पर इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली रवाना रवाना

Home / Jaipur / Sanjeev Balyan Rajasthan Visit : दौसा लोकसभा क्षेत्र से पूरे प्रदेश का ‘निचोड़’ निकालने पहुंचे डॉ बालियान, दौरे से पहले ही दे डाला ‘रिपोर्ट कार्ड’!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो