scriptराजस्थान में यहां खूनी संघर्ष में कई लोग घायल, दो गुटों के बीच विवाद से इलाके में सनसनी | Seven injured in clash in Shahpura, jaipur | Patrika News
जयपुर

राजस्थान में यहां खूनी संघर्ष में कई लोग घायल, दो गुटों के बीच विवाद से इलाके में सनसनी

www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरNov 21, 2018 / 05:45 pm

anandi lal

jaipur
जयपुर। शाहपुरा के खातोलाई गांव में बुधवार को जमीन का विवाद इतना गहरा गया कि मामले ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। देखते ही देखते इस घटना में करीब सात लोग जख्मी हो गए हो गए। खून खराबे के बीच लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
जमीन से उपजा विवाद

दरअसल, दो गुटों में विवाद को देख लोगों ने घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां जमीन को लेकर छिड़े संघर्ष में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को शाहपुरा के सीएचसी में कराया भर्ती कराया है।पुलिस ने बताया कि शाहपुरा थाना इलाके के गुर्जरपुरा का मामला है, जहां दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को विवाद इतना गहरा गया कि मामला खूनी संघर्ष तक जा पहुंचा। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।खातोलाई गांव से खूनी संघर्ष की कहानी निकलकर सामने आई है। भूमि विवाद में 7 लोग घायल होने की खबर ने पुलिस को चौकन्ना कर दिया। फिलहाल घायलों का शाहपुरा के सीएचसी में उपचार चल रहा है।
इधर….. महिला व्याख्याता की मौत से लोगों में रोष, रोड जाम कर जताया विरोध

दौसा के महुवा थाना इलाके भोपुर निवासी एक महिला व्याख्याता की सड़क दुघर्टना में घायल होने के बाद बुधवार को जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। व्याख्याता की मौत होने के बाद ग्रामीणों ने गाजीपुर मोड़ पर जाम लगा दिया। महिला व्याख्याता नीतू गुर्जर टोड़ाभीम के मारनोज विद्यालय में कार्यरत थी। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला व्याख्याता की मौत नहीं बल्कि उनकी वाहन से किसी ने टक्कर मार कर हत्या की है। ग्रामीण खुलासे के लिए मौके पर अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। आरोप है कि आरोपी व्याख्याता पर शादी का दबाव बना रहा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो