scriptशुभ माना जाता है अस्त हुआ शनि, जानिए आपकी जिंदगी पर क्या पड़ेगा प्रभाव | Shani Tara Asta In Capricorn Makar Rashi Me Shani Asta | Patrika News
जयपुर

शुभ माना जाता है अस्त हुआ शनि, जानिए आपकी जिंदगी पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Saturn Combust in Capricorn Planetary Position 14 February 14 जनवरी को जैसे ही सूर्यदेव मकर राशि में आए, शनिदेव अस्त हो गए। शनि अब 14 फरवरी तक अस्त रहेंगे। शनि के अस्त हो जाने से सभी लोगों की जिंदगी पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। खासतौर पर जिन लोगों की शनि की महादशा, अंतरदशा, प्रत्यंतरदशा आदि चल रही है और जो शनि की साढ़ेसाती या ढय्या आदि से प्रभावित हैं। इनमें से अधिकांश लोगों को शनि के अस्त हो जाने से आंशिक राहत मिल सकती है।

जयपुरJan 15, 2021 / 05:16 pm

deepak deewan

Shani Tara Asta In Capricorn Makar Rashi Me Shani Asta

Shani Tara Asta In Capricorn Makar Rashi Me Shani Asta

जयपुर. 14 जनवरी को जैसे ही सूर्यदेव मकर राशि में आए, शनिदेव अस्त हो गए। शनि अब 14 फरवरी तक अस्त रहेंगे। शनि के अस्त हो जाने से सभी लोगों की जिंदगी पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। खासतौर पर जिन लोगों की शनि की महादशा, अंतरदशा, प्रत्यंतरदशा आदि चल रही है और जो शनि की साढ़ेसाती या ढय्या आदि से प्रभावित हैं। इनमें से अधिकांश लोगों को शनि के अस्त हो जाने से आंशिक राहत मिल सकती है।
ज्योतिषाचार्य पंडित सोेमेश परसाई बताते हैं कि सन 2021 में शनि सालभर मकर राशि में ही रहेगा। मकर राशि में शनि के अस्त हो जाने से बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इससे ज्यादातर आमजन सुखी होंगे हालांकि बीमारियां बढ़ सकती हैं और तनाव व वादविवाद की स्थिति बनने की भी आशंका है। इस समय मिथुन और तुला राशि वाले जहां शनि की ढय्या के प्रभाव में हैं वहीं धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ज्योतिष ग्रंथों में अस्त शनि का शुभ प्रभाव माना गया है।
मेष— आपके लिए अस्त शनि शुभ फलदायक साबित होंगे। बिजनेस में तरक्की या नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है। कमजोर वर्गों से धन मिलेगा, मजदूरों की मदद करने से लाभ होगा।
वृषभ—शनि के अस्त होने से शनि का अशुभ असर कम हो जाएगा। बिजनेस या नौकरी में रुके पड़े काम पूरे हो सकते हैं, अटकी धनराशि भी मिल सकती है। लाइफ में रोमांस बढ़ना तय है।
मिथुन— अस्त हुए शनि का शुभ असर देखने को मिलेगा। करियर में सकारात्मक बदलाव होंगे। लवमेट या लाइफ पार्टनर से लगाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। कीमती धातु की खरीदी कर सकते हैं।
कर्क— करियर में मेहनत ज्यादा करनी होगी। साथी कर्मचारियों की सहायता और जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे तो लाभ अवश्य मिलेगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर से प्यार मिलेगा।
सिंह— नौकरी और बिजनेस में सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपका पराक्रम बढ़ेगा। अधीनस्थों की सहायता करने से लाभ होगा। मन को बहकने से बचाएं और चाल—चलन अच्छा बनाए रखें।
कन्या— धन हानि होने की आशंका है, सतर्क बने रहें। दैनिक कामकाज में बदलाव होने के योग भी बन रहे हैं पर ये सकारात्मक ही होगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर से रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
तुला— पर्सनल लाइफ में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्राइवेट नौकरी या बिजनेस में मेहनत ज्यादा होगी और फायदा कम मिलेगा। स्वास्थ्य भी नरम—गरम रह सकता है।
वृश्चिक— किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। ऑफिस में अहम जिम्मेदारी मिलेगी और विरोधियों पर वर्चस्व स्थापित होगा।
धनु— इन लोगों पर अस्त शनि का मिला-जुला असर रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े फैसले पक्ष में हो सकते हैं पर सेहत को लेकर चिंता रहेगी। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा के योग हैं।
मकर— बिजनेस या प्राइवेट नौकरी में मेहनत बढ़ेगी। हालांकि करियर से जुड़े कुछ अधूरे काम पूरे होने के योग भी बन रहे हैं। पर्सनल लाइफ में भी तनाव और दौड़-भाग रहेगी।
कुंभ— प्रोफेशनल लाइफ में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दैनिक कामकाज में खूब संभलकर रहना होगा जबकि पर्सनल लाइफ ठीक रहेगी। पार्टनर से रिश्ते ठीक बने रहेंगे।
मीन— अस्त शनि का मिला-जुला असर होगा। निवास या कार्यस्थल में परिवर्तन होने की संभावना बन रही है। लवलाइफ बेहतर होगी, दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो