scriptBJP के ‘महापौर फेस’ के तौर पर Sheel Dhabai फिर मैदान में, जीतने पर 16 महिला प्रत्याशियों के बीच भी रहेगी कश्मकश ! | sheel dhabai bjp face for jaipur mayor, updated and latest news hindi | Patrika News
जयपुर

BJP के ‘महापौर फेस’ के तौर पर Sheel Dhabai फिर मैदान में, जीतने पर 16 महिला प्रत्याशियों के बीच भी रहेगी कश्मकश !

– नगर निगम चुनाव 2020, चुनाव समर के बीच शुरू हुई महापौर दावेदार की चर्चा, भाजपा ने पूर्व महापौर शील धाबाई ( Sheel Dhabai ) को दिया टिकिट, माना जा रहा पार्टी का महापौर चेहरा, जयपुर की दोनों महापौर सीट ओबीसी महिला की आरक्षित, जीतने पर ही मिलेगा मौक़ा, होंगी महापौर दौड़ में शामिल

जयपुरOct 19, 2020 / 10:45 am

Nakul Devarshi

sheel dhabai bjp face for jaipur mayor, updated and latest news hindi
जयपुर।

जयपुर नगर निगम के चुनाव समर के बीच महापौर दावेदार को लेकर अभी से ही चर्चा शुरू हो गई है। प्रदेश भाजपा ने पूर्व महापौर रहीं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री शील धाबाई ( Sheel Dhabai ) एक बार फिर महापौर चहरे के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने उन्हें जयपुर नगर निगम ग्रेटर के लिए वार्ड नंबर 60 से प्रत्याशी बनाया है। हालांकि धाबाई के अलावा भी पार्टी में ऐसी कुछ और नेत्रियाँ हैं जो चुनाव जितने पर महापौर की दौड़ में शामिल रहेंगी।
गौरतलब है कि इस बार हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम की दोनों निगमों में महापौर की सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी ने अपने विज़न और रणनीति के तहत शील धाबाई को टिकिट से नवाज़ा है।
इनमें भी रहेगी महापौर बनने की कश्मकश
प्रदेश भाजपा ने 17 ओबीसी महिलाओं को टिकिट देकर प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में इस वर्ग की महिला प्रत्याशियों के पास चुनाव जीतने की स्थिति में महापौर बनने का मौक़ा रहेगा।
जयपुर ग्रेटर से शील धाबाई समेत कुल 11 ओबीसी महिलाओं को टिकिट दिया गया है। इनमें राजू देवी वार्ड 4, सुशीला बारी वार्ड 44, संजू चौधरी वार्ड 50, सुखप्रीत बंसल वार्ड 51, शील धाबाई वार्ड 60, भारती मख्यानी वार्ड 75, करिश्मा बानो वार्ड 114, श्रावणी जाट वार्ड 116, नीतू रावत वार्ड 130, विजयलक्ष्मी वार्ड 138, नेहा कुमावत वार्ड 143 शामिल हैं।
इसी तरह से जयपुर हेरिटेज में पार्टी ने 6 ओबीसी महिलाओं को मौक़ा दिया है। इनमें उर्वशी सैनी वार्ड 2, सोनल जांगीड वार्ड 18, वन्दना यादव वार्ड 27, मधु कुमावत वार्ड 28, मुन्नी शर्मा वार्ड 74, राजकुमारी सैन वार्ड 78 शामिल हैं।
अन्य वार्डों से जीती ओबीसी महिला भी बन सकेगी महापौर
जयपुर नगर निगम के ग्रेटर और हेरिटेज की दोनों निगमों में महापौर ओबीसी महिला को बनना है। इस दौड़ में वे ओबीसी महिलाएं भी शामिल हो सकती हैं जो सामान्य, सामान्य महिला या ओबीसी सामान्य की आरक्षित सीटों से जीतेंगी।

Home / Jaipur / BJP के ‘महापौर फेस’ के तौर पर Sheel Dhabai फिर मैदान में, जीतने पर 16 महिला प्रत्याशियों के बीच भी रहेगी कश्मकश !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो