scriptजन्माभिषेक से पहले गोविंददेवजी मंदिर में आया सांप, मची अफरा-तफरी | snake in Govind Dev Ji Temple Jaipur on Krishna Janmashtami 2019 | Patrika News
जयपुर

जन्माभिषेक से पहले गोविंददेवजी मंदिर में आया सांप, मची अफरा-तफरी

शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर ( Govind Dev Ji Temple ) में श्री कृष्ण जन्माष्टमी ( Krishna Janmashtami 2019 ) पर जन्माभिषेक से पहले एक सांप आ गया। इस दौरान मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालू मौजूद थे। अचानक आए इस सांप को देख मंदिर में एक बार अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जयपुरAug 25, 2019 / 02:02 am

abdul bari

जन्माभिषेक से पहले गोविंददेवजी मंदिर में आया सांप, मची अफरा-तफरी

जन्माभिषेक से पहले गोविंददेवजी मंदिर में आया सांप, मची अफरा-तफरी

जयपुर।
शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर ( Govind Dev Ji Temple ) में श्री कृष्ण जन्माष्टमी ( Krishna Janmashtami 2019 ) पर जन्माभिषेक से पहले एक सांप आ गया। इस दौरान मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालू मौजूद थे। अचानक आए इस सांप को देख मंदिर में एक बार अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सांप को देखकर लोग घबरा गए और बचने के लिए वहां लगी रेलिंग पर चढ़ने लग गए। इस दौरान सांप जिधर जाता, उधर से लोग रेलिंग पर चढ़ने लगे। हालांकि लोगों ने कुछ देर बाद सांप को पकड़ लिया। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
ठाकुरजी का जन्माभिषेक ( Janmashtami in Govind Dev Ji Temple Jaipur )

मध्यरात्रि 31 तोपों की सलामी और विशेष आतिशबाजी के बीच अभिषेक के लिए दर्शन खुले। 6 पंडितों ने वेद पाठ किया। इसके साथ ही 425 लीटर दूध, 365 किलो दही, 11 किलो घी, 85 बूरा, 11 किलो शहद के पंचामृत अभिषेक से ठाकुरजी का जन्माभिषेक किया गया। ठाकुरजी को पंजीरी, खीरसा व रबड़ी का भोग लगाया गया।

Home / Jaipur / जन्माभिषेक से पहले गोविंददेवजी मंदिर में आया सांप, मची अफरा-तफरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो