scriptचचेरी बहन के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या, 11 दिसम्बर को हुई थी बहन की शादी | Suicide by shooting myself in shivdaspura jaipur | Patrika News
जयपुर

चचेरी बहन के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या, 11 दिसम्बर को हुई थी बहन की शादी

शिवदासपुरा थाना अंतर्गत देवकीनंदन गांव में एक युवक ने चचेरी बहन के सिर पर गोली मार दी और फिर खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली। घटना में लहूलुहान बहन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जयपुरJan 25, 2021 / 03:51 pm

Kamlesh Sharma

Suicide by shooting myself in shivdaspura jaipur

शिवदासपुरा थाना अंतर्गत देवकीनंदन गांव में एक युवक ने चचेरी बहन के सिर पर गोली मार दी और फिर खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली। घटना में लहूलुहान बहन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जयपुर/बाड़ापदमपुरा। शिवदासपुरा थाना अंतर्गत देवकीनंदन गांव में एक युवक ने चचेरी बहन के सिर पर गोली मार दी और फिर खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली। घटना में लहूलुहान बहन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर है। सोमवार को ऑपरेशन कर गोली निकाली जाएगी। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी हरेन्द्र महावर और एडिशनल डीसीपी अवनीश शर्मा मौके पर पहुंचे। डीसीपी ने बताया कि देवकीनंदन निवासी श्यामलाल मीणा ने चचेरी बहन प्रियंका मीणा को गोली मार दी। फिर खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। अब घटना की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अनुसंधान के बाद घटना के कारणों का पता चलेगा।
घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर पड़े मिले
शिवदासपुरा थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों में झगड़ा होने की बात सामने आई है। विवाद की जांच की जा रही है। रविवार शाम छह बजे श्यामलाल घर से डेढ़-दो सौ मीटर दूर खेत में लहूलुहान पड़ा मिला। परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर लहूलुहान पड़ी प्रियंका को निजी हॉस्पिटल पहुंचाकर भर्ती करवाया। घटनास्थल पर देसी पिस्टल मिली है। पिस्टल कहां से लाई गई, इसकी तस्दीक की जा रही है। प्रियंका का पति राजस्थान पुलिस में है और उसका भाई भी पुलिस में है।
फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ व डॉग स्क्वॉयड
डीसीपी ने घटना स्थल पर सबूत जुटाने के लिए फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉयड को बुला लिया।

Home / Jaipur / चचेरी बहन के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या, 11 दिसम्बर को हुई थी बहन की शादी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो