scriptपूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह के पति नाहर सिंह का कोरोना से निधन | Sumitra Singh husband Nahar Singh dies Of Corona | Patrika News
जयपुर

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह के पति नाहर सिंह का कोरोना से निधन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह के पति नाहर सिंह का शनिवार को जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में निधन हो गया।

जयपुरAug 09, 2020 / 10:16 am

santosh

Corona- यहां फिर हुआ कोरोना विस्फोट

Corona- यहां फिर हुआ कोरोना विस्फोट

जयपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह के पति नाहर सिंह का शनिवार को जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सुमित्रा सिंह भी पूर्व में पॉजिटिव पाई जा चुकी हैं। वे अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं।

महात्मा गांधी से पहले नाहर सिंह का उपचार आरयूएचएस अस्पताल में चल रहा था। आरयूएचएस के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ.सुधांशु कक्कड़ ने बताया कि नाहर सिंह पॉजिटिव थे, लेकिन शुक्रवार को उन्हें महात्मा गांधी में शिफ्ट करवा लिया गया था।

शनिवार को दो केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और कैलाश चौधरी भी कोरोना संक्रमित पाए गए। मेघवाल को दिल्ली एम्स जबकि चौधरी को जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। कैलाश चौधरी पिछले कई दिन से बाड़मेर और जैसलमेर के गांवाें में कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं। वहीं दो दिन पहले बीकानेर दौरे पर आए मेघवाल को गले में खरांश के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था।

केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रदेश के अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने कानूनी कार्यवाही का बयान दिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि कैलाश चौधरी कोरोना के लक्षण की जानकारी होने के बावजदू गांव-गांव घूमे। बड़ी संख्या में लोगों की बैठकें ली हैं। उन्होंने कानून का उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।

गैर जिम्मेदार बनकर कैलाश चौधरी ने ध्यान ही नहीं दिया कि वे इस हालत में अधिकाधिक संपर्क क्यों कर रहे है ? आम आदमी के साथ यदि कानूनी कार्यवाही होती है तो फिर मंत्री के खिलाफ क्यों नहीं हों? जितने भी लोग जैसलमेर-बाड़मेर में उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी कोरोना जांच करवाएं और क्वॉरंटीन रहें। जैसलमेर में यदि यह चेन बन गई तो बड़ी खतरनाक स्थिति होगी। शाले मोहम्मद ने मंत्री से संपर्क में आए लोगों की सूची बनाकर तुरंत उनकी जांच करने का कहा है।

Home / Jaipur / पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह के पति नाहर सिंह का कोरोना से निधन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो