उसने वारदात करने के लिए लोहे की रॉड और डंडा निकाल लिया। घर में घुस गया। बच्चे ने रोका तो उस पर हमला कर दिया। लेकिन बच्चे ने साहस नहीं खोया, चीख पुकार मचाता रहा, रोता रहा, मदद मांगता रहा…., लेकिन बदमाश को वारदात नहीं करने दी। बदमाश ने बच्चे पर हमला कर दिया। उसका सिर फोड़ दिया, सीने में घाव कर दिए और भाग गया।
जांच कर रही करधनी पुलिस ने बताया कि कालवाड़ रोड पर रहने वाले सत्येन्द्र शर्मा के बेटे देवांश के साथ यह वारदात हुई। सत्येन्द्र अपनी पत्नी के साथ बाहर गए थे। घर पर देवांश और छोटा भाई दिव्य थे। दिव्य उपर कमरे में था और देवांश पोर्च में खेल रहा था। इस दौरान दीवार फांदकर एक बदमाश घर में घुस गया। उसने अपने जाने की कोशिश की तो देवांश ने उसे घेर लिया। दोपहर तीन बजे की इस घटना के दौरान बदमाश ने लोहे की रॉड और डंडों से उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार मची तो बदमाश भाग गया।
बाद में आसपास के लोगों ने देवांश के पिता को फोन पर इसकी सूचना दी कि बेटा घायल हो गया, उसे अस्पताल ले जाया गया। कुछ समय भर्ती रहने के बाद अब देवांश की हालत खतरे से बाहर है। उधर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपा गया है। इस फुटेज के आधार पर अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मासूम देवांश से भी पूछताछ की है। मामला करधनी थाना पुलिस ने देर शाम दर्ज किया है।