4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिस्टल दिखाकर ज्वैलर से 18 किलो चांदी लूट ले गए बदमाश

मानसरोवर थाना इलाके में बाइक सवार बदमाश एक ज्वैलर को पिस्टल दिखाकर 18 किलो चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। जिस समय यह वारदात हुई उसका पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Oct 31, 2023

पिस्टल दिखाकर ज्वैलर से 18 किलो चांदी लूट ले गए बदमाश

पिस्टल दिखाकर ज्वैलर से 18 किलो चांदी लूट ले गए बदमाश

मानसरोवर थाना इलाके में बाइक सवार बदमाश एक ज्वैलर को पिस्टल दिखाकर 18 किलो चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। जिस समय यह वारदात हुई उसका पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि श्री राम विहार विस्तार मान्यावास, मानसरोवर निवासी घनश्याम सोनी ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि उनकी सोहन नगर मान्यावास जनक पैराडाइज वाली रोड पर शंकर ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 28 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे वह रोज की तरह दुकान मंगल करने की तैयारी कर रहा था। दो बैग जिसमें चांदी के जेवरात थे। दुकान के शटर के पास रखकर अंदर से और दूसरे बैग लेने के लिए चला गया।

पिस्टल दिखाकर जान से मारने की दी धमकी
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दुकान से वह बैग लेकर बाहर आ रहा था, तभी बाइक पर दो लड़के आए जिनमें से पीछे वाले उतरकर शटर के पास रखे एक बैग को उठा लिया। इसी दौरान बाइक पर बैठे लड़के ने पिस्टल जैसा हथियार निकालकर उसे दिखाया। इससे वह डरकर दुकान से निकलकर बाहर की तरफ भाग गया। इसी दौरान लड़के ने बैग उठाया और बाइक पर जेवरात से भरा बैग लेकर भाग गया। बैग में पायजेब, सिक्के, चुटकी, अंगूठी लेडिज हाथों के कड़े, जेन्टस कड़े और अन्य जेवर करीब 18 किलो चांदी ले गए। चांदी की कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही हैं।

पहले की थी रैकी, उसके बाद की वारदात
बदमाश बैग के साथ पासबुक, चैक बुक सहित अन्य दस्तावेज भी ले गए। जिस तरह से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया उससे ऐसा लगता है कि उन्होंने पहले रैकी की उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। उन्हें घनश्याम सोनी के बारे में पूरी जानकारी थी कि वह कितने बजे दुकान मंगल करता है। मंगल करने के समय ही बदमाश बाइक से आए थे।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ घटनाक्रम
जिस समय बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे थे, वह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे में आए बदमाशों की फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग