जयपुर. गोनेर रोड स्थित नव निर्माणाधीन गौतमाश्रम, घाटी करोलान में महर्षि गौतम नई दिशा सेवा संस्थान की साधारण सभा/आम सभा आयोजित की गई। इस मौके पर सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का गठन कर अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विशाल शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ पदाधिकारियों को दिलवाई।
कार्यकारिणी
1. लल्लु राम शर्मा – अघ्यक्ष
2. कैलाश चन्द शर्मा नारोली – उपाध्यक्ष
3. महेश नारायण शर्मा – मंत्री
4. सीताराम शर्मा – सहमंत्री
5. कमल शर्मा खानिया – कोषाध्यक्ष
6. घनश्याम शर्मा – संस्थापक अध्यक्ष
7. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा नारोली – कार्याध्यक्ष
8. गोकुल शर्मा – सांस्कृतिक मंत्री
9. चेतन शर्मा जामडोली – अध्यक्ष, सामाजिक समन्वय समिति
10. राजेश शर्मा एसएमएस मेडिकल काॅलेज- आय-व्यय निरीक्षक
11. दीन दयाल शर्मा – अध्यक्ष, शैक्षिक एवं व्यवसायिक प्रकोष्ठ
12. मदन मोहन शर्मा – अध्यक्ष भवन निर्माण समिति
13. रामावतार शर्मा – वित्तीय सलाहकार
14. आशीष शर्मा खानिया – विधि सलाहकार
15. रामबाबू शर्मा (पीला रामा) मीडिया प्रभारी
नव निर्वाचित संस्था के मंत्री महेश शर्मा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक समरसता एवं समन्वय बनाकर परस्पर सहयोग की भावना से समाज को संगठित कर समाज को विकास की ओर अग्रसर करने का संकल्प लिया तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आपसी मनमुटाव भुलाकर, संगठित होकर समाज एवं राष्ट्र सेवा करने का आहवान किया।