scriptAaj Ka Rashifal : सूर्यदेव को अर्घ्य देकर करें शुरुआत, बढ़ जाएगी दिन की शुभता | Todays Horoscope 01 July Ka Rashifal | Patrika News
जयपुर

Aaj Ka Rashifal : सूर्यदेव को अर्घ्य देकर करें शुरुआत, बढ़ जाएगी दिन की शुभता

आज सूर्य देव को जल जरूर अर्पित करें, दिन की शुभता बढ जाएगी।

जयपुरJul 01, 2020 / 06:43 am

deepak deewan

Todays Horoscope 01 July Ka Rashifal

Todays Horoscope 01 July Ka Rashifal

जयपुर. 01 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार है। आज देवशयनी एकादशी है, शाम 5 बजकर 30 मिनट तक एकादशी तिथि रहेगी। आज सूर्य देव को जल जरूर अर्पित करें, दिन की शुभता बढ जाएगी।
मेष:
आज का दिन अच्छा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ होंगे, प्रेमी—प्रेमिका के साथ रिश्तो में विश्वास बढ़ेगा।

वृष:
आज काम में बाधा आ सकती है। व्यापार में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी हालांकि इससे लाभ भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते सहज बनेंगे जबकि प्रेम संबंधों में मनमुटाव खत्म होंगे।
मिथुन:
आज आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी पर सेहत का ख्याल रखे। वाद विवाद से हर हाल में बचे। दांपत्य जीवन सुखमय बनेगा जबकि प्रेमी—प्रेमिका के साथ भी रिश्ते अच्छे होंगे।

कर्क:
आज के दिन धन लाभ के योग हैं। व्यापारियों को खासतौर पर फायदा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव होगा जबकि प्रेम संबंध प्रगाढ होंगे।
सिंह:
आज के दिन खर्च बढेंगे। नौकरी मेें ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारियों की योजनाएं सफल रहेंगी। कार्य संबधी यात्रा करनी पडेगी जिससे शारीरिक पीड़ा हो सकती है। दांपत्य और प्रेम जीवन यथावत बना रहेगा।
कन्या
आज का दिन संभलकर बिताएं. कोई समस्या सामने आ सकती है। किसी से वादविवाद भी हो सकता है। कारोबार में मेहनत का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी और प्रेमीप्रेमिका के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

तुला:
नौकरी और व्यापारियों के लिए कोई नई खुशखबरी आ सकती है। मान—सम्मान मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बनेगा जबकि प्रेम संबंधों में भी कोई सुखद समाचार मिलेगा।
वृश्चिक:
कारोबार में सभी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है।
घर पर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। जीवनसाथी या प्रेमी—प्रेमिका के साथ घूमने का मौका मिल सकता है.

धनु:
आज के दिन सेहत का ख्याल रखे। नौकरी में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। सभी कार्यो में परिजनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी और प्रेमी—प्रेमिका के साथ रिश्ते मधुर होंगे.
मकर:
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होगा। कारोबार में नया लाभदायक प्रस्ताव मिल सकता है। सेहत का ख्याल रखे। जीवनसाथी सहयोगी बनी रहेगी, प्रेम सम्बन्ध खटाई में पड़ सकते हैं।

कुंभ:
आज के दिन धन लाभ हो सकता है, रुके काम भी बनेंगे। कोई पुरानी समस्या खत्म होगी। व्यापारियों को लाभ होगा। जीवनसाथी से प्यार बढेगा जबकि प्रेम संबंध भी प्रगाढ होंगे.
मीन:
आज का दिन भाग्य पूरा साथ देगा, सारे काम बन जायेंगे। धन लाभ होगा, सभी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेमी—प्रेमिका के साथ भी रिश्ते मधुर होंगे।

Home / Jaipur / Aaj Ka Rashifal : सूर्यदेव को अर्घ्य देकर करें शुरुआत, बढ़ जाएगी दिन की शुभता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो