scriptयूडी टैक्स कलेक्शन की रफ्तार धीमी, स्पैरो कंपनी पर आयुक्त ने जताई नाराजगी | Ud Tax Collection Speed Slow Greater Nagar Nigam Jaipur News | Patrika News
जयपुर

यूडी टैक्स कलेक्शन की रफ्तार धीमी, स्पैरो कंपनी पर आयुक्त ने जताई नाराजगी

नगर निगम ग्रेटर में यूडी टैक्स वसूली कर रही स्पैरो कंपनी के काम की रफ्तार धीमी होने पर आयुक्त महेंद्र सोनी ने नाराजगी जताई है। उनहोंने कंपनी को तय लक्ष्यों के अनुसार काम करते हुए जोन स्तर पर लंबित आपत्तियों का निपटारा करने के निर्देश दिए।

जयपुरJun 28, 2022 / 07:18 pm

Umesh Sharma

यूडी टैक्स कलेक्शन की रफ्तार धीमी, स्पैरो कंपनी पर आयुक्त ने जताई नाराजगी

यूडी टैक्स कलेक्शन की रफ्तार धीमी, स्पैरो कंपनी पर आयुक्त ने जताई नाराजगी

नगर निगम ग्रेटर में यूडी टैक्स वसूली कर रही स्पैरो कंपनी के काम की रफ्तार धीमी होने पर आयुक्त महेंद्र सोनी ने नाराजगी जताई है। उनहोंने कंपनी को तय लक्ष्यों के अनुसार काम करते हुए जोन स्तर पर लंबित आपत्तियों का निपटारा करने के निर्देश दिए। नगर निगम मुख्यालय पर हुई बैठक मं आयुक्त ने साफ कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्व वसूली का लक्ष्य 114 करोड़ रुपए है। जिसे देखकर ही काम किया जाए।

उन्होनें स्पैरो सॉफ्टेक के प्रतिनिधियों के साथ किए जा रहे कर संग्रहण, प्रोपर्टी सर्वे, होर्डिंग सर्वे, कुर्की आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं फर्म के प्रतिनिधियों में हो सामंजस्य बैठाकर काम करने के निर्देश दिए। सोनी ने स्पैरो फर्म के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि सर्वे के कार्य में और अधिक गति लाएं। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार, वित्तिय सलाहकार मनोज कुमार, उपायुक्त राजस्व प्रथम शिप्रा शर्मा एवं समस्त जोन उपायुक्त, मुख्यालय उपायुक्त और राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

30 जून तक नाला-सीवर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करें

सोनी ने एक अन्य बैठक में नाला और सीवर सफाई की धीमी रफ्तार पर सख्ती दिखाई है। उन्होंने उपायुक्तों की बैठक में कहा कि 30 जून तक नाला—सीवर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। सोनी ने कहा कि समय से पहले ही नाला व सीवर सफाई का काम पूरा किया जाए ताकि बारिश में कोई अनहोनी नहीं हो।

5 जुलाई तक जोन स्तर पर करें बैठक

प्रशासन शहरों के संग अभियान को लेकर भी दिशा—निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई से अभियान के शिविर दोबारा शुरू होंगे, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पट्टों का तोहफा दिया जाए। जोन उपायुक्तों द्वारा जोन स्तर पर 5 जुलाई से पूर्व जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, कॉलोनी के प्रमुख व्यक्ति, कॉलोनी की विकास समिति की बैठक आयोजित करें। इस बैठक में सरकार की ओर से दी जा रही छूट के साथ ही पट्टों और नियमों के सरलीकरण की जानकारी दी जाए।

Home / Jaipur / यूडी टैक्स कलेक्शन की रफ्तार धीमी, स्पैरो कंपनी पर आयुक्त ने जताई नाराजगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो