scriptबेरोजगारों ने पैसे भी करवा दिए जमा लेकिन अब तक डेयरी नहीं मिली, निगम के अधिकारी चुप | Unemployed deposited money but till dairy has not been received jaipur rajasthan news | Patrika News
जयपुर

बेरोजगारों ने पैसे भी करवा दिए जमा लेकिन अब तक डेयरी नहीं मिली, निगम के अधिकारी चुप

डेयरी बूथ आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद भी सफल आवंटियों को अब तक डेयरी नहीं मिल पाई।

जयपुरFeb 21, 2024 / 10:58 am

Supriya Rani

dairy_booth_allocation.jpg

जयपुर. डेयरी बूथ आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद भी सफल आवंटियों को अब तक डेयरी नहीं मिल पाई। स्थिति यह है कि कई आवंटी निगम में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद से चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कई लोगों को तो डेयरी की दरकार है, लेकिन अब तक निगम इन लोगों को डेयरी के लिए लोकेशन नहीं बता पाया है। सूत्रों की मानें तो डेयरी बूथ आवंटन को लेकर दोनों शहरी सरकार संभलकर कदम रख रही है। जबकि, सितम्बर-अक्टूबर में ही प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी।

 

 

 

 



– 449 डेयरी बूथों के लिए हैरिटेज निगम ने मांगे थे आवेदन

– 563 डेयरी बूथों के लिए ग्रेटर नगर निगम ने की थी प्रक्रिया पूरी

 

 

 

 

 



ग्रेटर निगम मुख्यालय से फाइलें एक सप्ताह पहले जोन कार्यालयों में भेज दी गई। डेयरी के लिए जगह आवंटी को जोन कार्यालय उपलब्ध कराएगा। लेकिन अब तक जोन कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारी सक्रिय नहीं हुए हैं। क्योंकि राजस्व शाखा में अब तक किसी भी जोन से आवंटन की जानकारी नहीं आई है। वहीं, हैरिटेज नगर निगम में फाइलों को मुख्यालय से जोन कार्यालय में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

 

 

 

 



– गत वर्ष फरवरी-मार्च में डेयरी बूथ के लिए आवेदन मांगे गए थे। अप्रैल और मई में सूची जारी कर दी गई और उसके बाद लॉटरी का परिणाम जारी कर दिया।

– मई और अगस्त में साक्षात्कार हुए। इसके बाद परिणाम जारी किए गए।

– अक्टूबर में किराए के रूप में 18,700 रुपए सफल आवंटियों से जमा करवा लिए।

 

 

 

 

 



मैं दिहाड़ी मजदूर हूं और अभी कैटरिंग का काम कर रहा हूं। मुझे सांगानेर में डेयरी आवंटित हुई है। एकमुश्त 18,700 रुपए निगम कोष में जमा भी करवा दिए। जोन कार्यालय में कोई सूचना नहीं देता है।

– हंसराज बैरवा, पत्रकार कॉलोनी

 

 

 



मैं किराए पर बाइक चलाता हूं। मुझे निगम ने खिरणी फाटक रोड, कांटा चौराहे पर डेयरी दी है। घर से डेयरी की दूरी 12 किमी है। जब नगर निगम के विद्याधर नगर जोन में संपर्क किया तो लोकेशन का वीडियो मंगवाया। कब्जा कब मिलेगा, कोई नहीं बता रहा।

– गणेश राव, भांकरोटा

Home / Jaipur / बेरोजगारों ने पैसे भी करवा दिए जमा लेकिन अब तक डेयरी नहीं मिली, निगम के अधिकारी चुप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो