scriptVasundhara Raje आज से दो दिन की धार्मिक यात्रा पर, एक ‘तीर’ से साधे जा रहे कई ‘निशाने’! | vasundhara raje religious yatra in bharatpur, latest and live updates | Patrika News
जयपुर

Vasundhara Raje आज से दो दिन की धार्मिक यात्रा पर, एक ‘तीर’ से साधे जा रहे कई ‘निशाने’!

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की दो दिवसीय धार्मिक यात्रा, पूंछरी का लौठा दर्शन के साथ होगा यात्रा का आगाज़, कई प्राचीन मंदिरों का करेंगी दर्शन, आराध्यों का करेंगी पूजन, जन्मदिवस 8 मार्च के दिन केदारनाथ मंदिर के भी करेंगी दर्शन, आयोजन स्थलों पर जुटे राजे समर्थित नेता, संभाली हुई हैं व्यवस्थाएं, यात्रा निजी, पर दिए जायेंगे कई सियासी संदेश, राजनीतिक हलकों में यात्रा को लेकर निकाले जा रहे कई मायने
 

जयपुरMar 07, 2021 / 10:30 am

Nakul Devarshi

vasundhara raje religious yatra in bharatpur, latest and live updates

भरतपुर/ जयपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की दो दिवसीय धार्मिक यात्रा की शुरुआत आज से हो रही है। राजे की इस यात्रा को उनके जन्मदिवस 8 मार्च के मद्देनज़र पूरी तरह से निजी कार्यक्रम बताया गया है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस धार्मिक यात्रा के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इधर, राजे कैम्प के नेताओं ने भी आयोजन स्थलों पर कैंप करके व्यवस्थाएं संभाली हुई हैं। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए ये नेता पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे।

 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजे आज सुबह हेलीकॉप्टर से जयपुर से रवाना होकर पूंछरी का लौठा और फिर श्रीनाथ जी मंदिर के दर्शन कर पूजन करने का कार्यक्रम है। फिर वे जतीपुरा के दानघाटी मंदिर में दुग्धाभिषेक और इसके बाद गोवर्धन स्थित गिर्राज जी दानघाटी मंदिर पहुंचेंगी और पूजा करेंगी।

 

फिर वे सड़क मार्ग से आदिबद्री के लिए रवाना होंगी। डीग में लक्ष्मण मंदिर दर्शन करते हुए रात्रि विश्राम आदि बद्री में ही करने का कार्यक्रम है। वहीं आदिबद्री में रात्रि को ब्रज ब्रजलोक कला मंच की ओर से रासलीला कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया है।

 

इसी तरह से 8 मार्च को अपने जन्मदिन के दिन वे सुबह 5 बजे आदिबद्री नाथ मंदिर में मंगला आरती में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे केदारनाथ मंदिर जाएंगी और पूजा-दर्शन एवं भोजन के बाद दोपहर साढ़े 3 बजे हेलीकॉप्टर से धौलपुर रवाना हो जायेंगी।

 


यात्रा निजी, पर निकाले जा रहे कई मायने
राजे की इस धार्मिक यात्रा को हालांकि उनका निजी कार्यक्रम बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इस यात्रा के कई मायने निकाले जा रहे हैं। जानकार मानते हैं कि राजे इन आयोजनों के ज़रिये वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा का नेतृत्व संभालने की जुगत में हैं, तो वहीं कुछ का मानना है कि इस धार्मिक यात्रा के ज़रिये राजे अपने ‘विरोधियों’ को अपनी ताकत का एक बार फिर अहसास करवाने के लिए सन्देश देने जा रही है।

Home / Jaipur / Vasundhara Raje आज से दो दिन की धार्मिक यात्रा पर, एक ‘तीर’ से साधे जा रहे कई ‘निशाने’!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो