scriptVasundhara Raje का Ashok Gehlot सरकार पर करारा ‘प्रहार’, जानें इस बार क्या बोलीं? | vasundhara raje takes on ashok gehlot government on rape case | Patrika News

Vasundhara Raje का Ashok Gehlot सरकार पर करारा ‘प्रहार’, जानें इस बार क्या बोलीं?

locationजयपुरPublished: Feb 15, 2021 02:39:05 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का फिर नया ‘आक्रामक’ ट्वीट, चूरू में बच्ची से बन्दूक की नोंक पर दुष्कर्म का मामला, राजे ने घटना की कड़े शब्दों में की निंदा – कहा, ‘बेटियां रोज़ हो रही हैवानों का शिकार’, ‘लेकिन सरकार अपने नेताओं की आवभगत में है व्यस्त’
 

vasundhara raje takes on ashok gehlot government on rape case
जयपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश की क़ानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गरमाए तेवर दिखाए हैं। उन्होंने एक नाबालिग बच्ची से रेप के घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए गहलोत सरकार को आड़े हाथ लिया है। क़ानून व्यवस्था के मामले में राजे इससे पहले भी सरकार के विरोध में ‘आक्रामक’ अंदाज़ दिखा चुकीं हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही प्रदेश के गृह मंत्री का जिम्मा संभाल रहे हैं। ऐसे में वसुंधरा समेत भाजपा नेता कानून व्यवस्था के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाकर सीधे मुख्यमंत्री और उनके नेतृत्व की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते हैं।
‘नेताओं की आवभगत में जुटी सरकार’
राजे ने चूरू के सरदारशहर में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की घटना का ज़िक्र करते हुए आज एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘स्कूल से घर लौटती एक नाबालिग बालिका से बंदूक की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती हूं।‘
उन्होंने आगे लिखा, ‘प्रदेश की बेटियां रोजाना हैवानों की गंदी नियत का शिकार हो रही हैं, लेकिन राज्य सरकार अपने नेताओं की आवभगत में व्यस्त है।’

https://twitter.com/hashtag/Rajasthan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
फ़टाफ़ट अंदाज़ में जाने पूरा घटनाक्रम
– चूरू के सरदारशहर में एक 14 साल की लड़की के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

– लड़की को स्कूल से घर लौटते वक्त आरोपी उसे उठाकर ले गए थे

– पीड़िता ने तीन युवकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
– पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

– पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा, 8 फरवरी की घटना

– सफेद रंग की कार में आये थे तीन बदमाश
– लड़की को जबरदस्ती बैठाकर एक अनजान मकान में ले गए

– तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म करके वीडियो भी बनाया, चाकू और पिस्तौल दिखाकर डराया

– इसके बाद शाम को गांव के पास छोड़कर भाग गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो