scriptराजस्थान में भाजपा फतह की ओर, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का आया ये बड़ा बयान | vasundhara raje tweet on bjp win lok sabha election 2019 | Patrika News
जयपुर

राजस्थान में भाजपा फतह की ओर, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का आया ये बड़ा बयान

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जीत पर बधाई दी है।

जयपुरMay 23, 2019 / 03:24 pm

Kamlesh Sharma

raje
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जीत पर बधाई दी है। राजे ने ट्वीट करते हुए कहा कि देश की जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी हुए हैं और उन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार पर अपना अटूट विश्वास रखा है। मैं पीएम मोदी को बधाई देती हूं। मोदी जी एक दूरदर्शी नेता है, जिन्होंने पिछले पांच साल में भारत के लिए अद्वितीय विकास और प्रगति सुनिश्चित की है।
राजे ने कहा कि यह ऐताहासिक जनादेश पीएम मोदी के समर्पण और उनके प्रयासों को पूरा करने के प्रयासों से जीत हुई है। जनता का यह निर्णय मोदी सरकार के शानदार 5 वर्षों पर सफलता की मुहर है।
पूर्व सीएम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि शाह के नेतृत्व में अब हम ऐताहासिक जीत दर्ज करने से कुछ छंटे दूर हैं। भाजपा ने खुद को एक ऐसे संगठन के रूप में फिर से स्थापित किया है जो राष्ट्र को सबसे पहले रखता है।
राजे ने कहा कि बीजेपी देश की जनता के विश्वास और प्रेम को हमेशा बनाए रखेगी। मैं केन्द्र और राज्य के पार्टी नेतृत्व, मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देती हूं, जो हमारी ताकत है।
https://twitter.com/hashtag/India?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/BJP4India?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/BJP4India?ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा मुख्यालय पर खुशी का माहौल
अभी तक के नतीजों के चलते राजधानी जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल हैं। कार्यकर्ता आतिशबाजी और डांस कर जश्न मना रहे हैं। यहां मोदी—मोदी, नमो—नमो के नारे लगा रहे हैं।
आतिशबाजी के जरिए मनाई जा रही खुशी
वहीं बीजेपी की ओर से कई लोकसभा क्षेत्रों में अभी से ही आतिशबाजी के जरिए खुशियां मनाई जा रही हैं। बीजेपी सभी सीटों पर बढ़त में है और इसी वजह से कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। इसी वजह से जगह जगह पर जश्न का माहौल नजर आ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो