scriptराजधानी में साल दर साल बढ़े हिंसक अपराध, हत्या के मामले भी बढ़े | Violent crimes increased year after year in the capital, murder cases | Patrika News
जयपुर

राजधानी में साल दर साल बढ़े हिंसक अपराध, हत्या के मामले भी बढ़े

जयपुर. राजस्थान में पिछले कुछ वर्षों में अपराध बढ़ा है। पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए कई अभियान चलाए, लेकिन अपराध का ग्राफ कम नहीं हो पाया।

जयपुरDec 09, 2023 / 07:28 pm

Lalit Tiwari

राजधानी में साल दर साल बढ़े हिंसक अपराध, हत्या के मामले भी बढ़े

राजधानी में साल दर साल बढ़े हिंसक अपराध, हत्या के मामले भी बढ़े

जयपुर. राजस्थान में पिछले कुछ वर्षों में अपराध बढ़ा है। पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए कई अभियान चलाए, लेकिन अपराध का ग्राफ कम नहीं हो पाया। राजधानी जयपुर में हत्या, हिंसक अपराध और बच्चों के खिलाफ अपराध का ग्राफ बढ़ा है। पुलिस का कहना है कि अपराध के आंकड़ों में वृद्धि, मुख्य रूप से राज्य में एफआईआर के अनिवार्य पंजीकरण के कारण हुई है।
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में जयपुर में 28,171 मामले आईपीसी की विभिन्न धाराओं में दर्ज किए गए, जबकि वर्ष 2021 में यह संख्या 23,339 थी। वर्ष 2022 में हत्या के 132 मामले दर्ज किए गए। जबकि वर्ष 2020 में 95, वर्ष 2021 में इनकी संख्या 118 थी।
जयपुर में हिंसक अपराध में बढ़ोतरी देखी गई। पुलिस हिंसक अपराधों को रोकने में विफल नजर आई। एनसीआरबी के आंकड़े बताते है कि हिंसक घटनाओं की बात जाए तो वर्ष 2020 में 1333 थी, जो वर्ष 2021 में 1601 हो गई। वर्ष 2022 में यह आंकड़ा बढकऱ 1849 हो गया।
बच्चों के खिलाफ भी नहीं रुके अपराध
जयपुर पुलिस बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को भी नहीं रोक पाई। एनसीआरबी के आंकडों के अनुसार वर्ष 2020 में 691, वर्ष 2021 में 728 और वर्ष 2022 में 980 मामले इस तरह के अपराध के दर्ज किए गए।

Hindi News/ Jaipur / राजधानी में साल दर साल बढ़े हिंसक अपराध, हत्या के मामले भी बढ़े

ट्रेंडिंग वीडियो