scriptWeather Update: राजस्थान में प्रचंड गर्मी का सितम, छह संभागों में गर्मी का रेड अलर्ट | weather forecast today rajasthan heat wave imd red alert | Patrika News
जयपुर

Weather Update: राजस्थान में प्रचंड गर्मी का सितम, छह संभागों में गर्मी का रेड अलर्ट

प्रदेश के पारे में उबाल आ रहा है। रविवार को सूर्य की प्रचंड किरणों ने प्रदेश की धरा को तपा दिया। रविवार को ही प्रदेश के छह संभाग रेड जोन में शामिल हो गए। वहीं, अगले दो दिन सोम और मंगलवार को भी छह संभागों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

जयपुरMay 24, 2020 / 08:32 pm

Kamlesh Sharma

weather forecast today rajasthan heat wave imd red alert

प्रदेश के पारे में उबाल आ रहा है। रविवार को सूर्य की प्रचंड किरणों ने प्रदेश की धरा को तपा दिया। रविवार को ही प्रदेश के छह संभाग रेड जोन में शामिल हो गए। वहीं, अगले दो दिन सोम और मंगलवार को भी छह संभागों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

जयपुर। प्रदेश के पारे में उबाल आ रहा है। रविवार को सूर्य की प्रचंड किरणों ने प्रदेश की धरा को तपा दिया। रविवार को ही प्रदेश के छह संभाग रेड जोन में शामिल हो गए। वहीं, अगले दो दिन सोम और मंगलवार को भी छह संभागों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। अगले तीन से चार दिन भीषण गर्मी पडऩे की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को प्रदेश में चूरू में सर्वाधिक तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं धौलपुर में 47 डिग्री पारा पहुंच गया।
प्रदेश के 22 जिलों में तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक कुछ स्थानों पर सीवियर हीट वेव (गर्म हवा) और कुछ जगह हीट वेव चलने की आशंका है। इस दौरान बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से पीडि़त मरीजों को हीट एक्सोजर से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
कहां रेड अलर्ट
बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर संभाग में रेड अलर्ट जारी किया है।

सोमवार से नौतपा, भीषण गर्मी पड़ेगी
सूरज साल में एक बार रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। इस बार यह सोमवार 25 मई को कर रहा है जो 15 दिन का होगा। इस दौरान शुरुआत के एक सप्ताह भीषण गर्मी पड़ती है। सप्ताहांत में कुछ राहत मिलनी शुरू हो जाती है। इस दौरान सूरज व पृथ्वी के मध्य दूरी कम होने के साथ भारत के मैदानी भाग में सूरज की सीधी किरणें आती है।
भीषण गर्मी का कारण पश्चिमी हवाएंमौसम विभाग के अनुसार अगले तीन चार दिनों तक उत्तरी-पश्चिमी और पश्चिमी शुष्क हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इस कारण राजस्थान सहित देश के कई मैदानी इलाकों में लू चलेगी। मौसम विभाग ने सीधी सूरज के सम्पर्क से बचने की चेतावनी दी है।
चूरू— 47.4
धौलपुर— 47
बूंदी — 46
कोटा— 45.9
बीकानेर— 45.8
फलोदी— 45.6
झुंझुनूं — 45.2
चित्तौडगढ़़ — 45
टोंक— 45
बाड़मेर— 44.9
श्रीगंगानगर— 44.7
जैसलमेर— 44.6
अलवर— 44.5
जयपुर— 44.5
फतेहपुर— 44.2
नागौर— 44
भीलवाड़ा— 43.6
जोधपुर— 43.6
बांसवाड़ा — 43.0
अजमेर — 43.0
उदयपुर— 41.9
डबोक— 41.9

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो