IMD Weather Update: घग्घर नदी में हरियाणा से आ रहे पानी का दबाव अब श्रीगंगानगर जिले में घग्घर बहाव क्षेत्र पर पड़ने लगा है। बहाव क्षेत्र में जल स्तर बढ़ने से मंगलवार को कई 'जगह तटबंध टूट गए, जिससे सैकड़ों बीघा में खड़ी फसल जलमग्न हो गई।
उधर, बाड़मेर में मंगलवार सुबह जमकर बरसात से सड़कें दरिया बन गईं। बाड़मेर में 57 मिमी यानी ढाई इंच बारिश दर्ज की गई। बाड़मेर के अलावा अजमेर में 25.2, जैसलमेर में 12, जालोर में 4, सिरोही में 3.5 व श्रीगंगानगर में 3.3 मिमी बरसात हुई। उदयपुर शहर में पांच घंटे में 45 मिमी (करीब दो इंच), पिछोला और सेई डेम पर 39-39 मिमी, मदार में 33 मिमी बरसात हुई। सिरोही के कई बांध लबालब हो गए। बीकानेर की कोलायत तहसील के बीठनोक गांव की रोही में आकाशीय बिजली गिरने से 41 मवेशियों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : IMD Rain Alert: आज 3 जिलों में होगी अतिबारिश, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी