scriptसीजन की सबसे सर्द रही शनिवार की रात | weather in rajasthan | Patrika News
जयपुर

सीजन की सबसे सर्द रही शनिवार की रात

गुलाबीनगर में शनिवार रात रही सबसे सर्द रातरात में पारा सामान्य से दो डिग्री रहा कम बीती रात एक डिग्री बढ़ा पारा लेकिन ठंडा रहा रात में मौसम का मिजाज

जयपुरOct 28, 2019 / 09:57 am

anand yadav

Weather Forecast: ठंड आएगी जल्दी

Weather Forecast: ठंड आएगी जल्दी

जयपुर। रात में पारे में हो रही लगातार गिरावट से मौसम का मिजाज प्रदेश में ठंडा होने लगा है। राजधानी जयपुर में बीते शनिवार को सीजन की सबसे सर्द रात रही और रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे चले जाने पर मौसम सर्द रहा। हालांकि बीती रात शहर में हुई जमकर आतिशबाजी से पारे में आंशिक बढ़ोतरी हुई लेकिन हवा की रफ्तार थमे रहने के बावजूद मौसम में ठंडक महसूस हुई। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जयपुर समेत प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ने पर दिन व रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। हालांकि अरब सागर के पूर्व मध्य इलाकों में सक्रिय चक्रवाती तूफान क्यार के असर से समुद्री हलचल बढ़ने व समुद्री हवाएं प्रदेश तक पहुंचने पर दिन में बादलों की आवाजाही के साथ तेज रफ्तार से सतही हवा चलने की संभावना है।
राजधानी जयपुर में बीते शनिवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। शनिवार रात शहर का न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो इस बार अक्टूबर माह में सबसे कम रहा है। हालांकि बीते 12 साल में 29 अक्टूबर 2015 को शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में रात के तापमान में उतार चढ़ाव बना रहा। मैदानी इलाकों में 14 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सीकर से सबसे ठंडा रहा वहीं चूरू 15.4, श्रीगंगानगर 16.6,जैसलमेर 17.9 और पिलानी में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकॉर्ड हुआ। जयपुर में आज सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं शहर के बाहरी इलाकों में हल्की धुंध का असर भी दिखाई दिया है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज दिन में बादल छाए रहने और तेज गति से हवा चलने के बावजूद दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
जयपुर में अक्टूबर में बीते 12 साल का रहा अधिकतम तापमान

वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2018 — 37.2 16.7
2017 — 39.2 17.8
2016 — 36.3 15.0
2015 — 39.6 12.6
2014 — 38.9 16.9
2013 — 35.8 15.8
2012 — 38.1 13.7
2011 — 35.8 14.5
2010 — 36.2 16.4
2009 — 39.0 14.2
2008 — 38.8 16.1
2007— 37.0 15.2
— तापमान डिग्री सेल्सियस में

Home / Jaipur / सीजन की सबसे सर्द रही शनिवार की रात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो