जयपुर

Weather Update: राजस्थान में मौसम को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट, फिर बारिश की संभावना

Weather Update: जमकर बरसने के बाद आखिर दक्षिणी पश्चिमी मानसून सोमवार को पूरे प्रदेश से विदा हो गया। एंट्री में देरी करने के बाद विदाई भी इस बार तय समय से बाद हुई है।

जयपुरOct 03, 2022 / 08:47 pm

Kamlesh Sharma

weather update जयपुर। जमकर बरसने के बाद आखिर दक्षिणी पश्चिमी मानसून सोमवार को पूरे प्रदेश से विदा हो गया। एंट्री में देरी करने के बाद विदाई भी इस बार तय समय से बाद हुई है। सामान्यत: 30 सितम्बर मानसून की विदाई तारीख मानी जाती है। इस बार तीन दिन की देरी से 3 अक्टूबर को मानसून विदा हुआ। राजस्थान के साथ-साथ मानसून गुजरात के अधिकांश भाग, पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ भाग, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों से भी विदा हो गया। मानसून की विदड्राल (विदाई) लाइन सोमवार को आगरा, ग्वालियर, रतलाम व भरूच से गुजरी।

5 से पोस्ट मानसून बारिश की संभावना
मानसून की भले ही विदाई हो गई हो, लेकिन प्रदेश के कुछ भागों में 5 अक्टूबर से पोस्ट मानसून बारिश होने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 5-7 अक्टूबर के बीच भरतपुर, कोटा व जयपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, भारी बारिश के आसार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें

Monsoon Update : जमकर बरसा मानसून, पिछले 12 वर्षों में राजस्थान में हुई इतनी बरसात

30 जून को किया था मानसून ने प्रवेश
इस साल मानसून ने 30 जून को कोटा भरतपुर संभाग के रास्ते राजस्थान में प्रवेश किया था और एक जुलाई को मेवाड़ा में दस्तक दी थी। शुरुआती दौर में मानसून कुछ कमजोर रहा लेकिन बाद में प्रदेश के कई बांधों पर चादर चली।

तापमान में कमी का दौर शुरू
सोमवार को प्रदेश के आठ जिलों का दिन का तापमान 37.0 डिग्री या इससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक दिन का तापमान श्रीगंगानगर 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात के पारे में भी अब कमी दर्ज हो रही है। बीती रात सिरोही का रात का तापमान प्रदेश में सबसे कम 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

यह भी पढ़ें

सोनिया गांधी-सचिन पायलट की मुलाकात, जानें राजस्थान पर क्या हुई बात

आगामी तीन दिनों के मौस का पूर्वानुमान
-4 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
– 5 अक्टूबर को बारां, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।
– 6 अक्टूबर को बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाई माधोपुर में विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Home / Jaipur / Weather Update: राजस्थान में मौसम को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट, फिर बारिश की संभावना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.