scriptSAPTAH KE VRAT TYOHAR 26 OCT. TO 1 NOV. 2020 विष्णु, शिव और लक्ष्मी पूजन के पर्व के साथ आएंगे ये व्रत व शुभ योग | Weekly Panchang 26 OCT. TO 1 NOV. 2020 Saptahik Panchang | Patrika News
जयपुर

SAPTAH KE VRAT TYOHAR 26 OCT. TO 1 NOV. 2020 विष्णु, शिव और लक्ष्मी पूजन के पर्व के साथ आएंगे ये व्रत व शुभ योग

अक्टूबर के अंतिम दिन और नवंबर का प्रारंभिक दिन धार्मिक और ज्योतिषीय नजरिये से अहम हैं। इन सात दिनों में अश्विन महीने के अंतिम सात दिन भी शामिल हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार इस हफ्ते विष्णु पूजा का पर्व पापांकुशा एकादशी, शिव पूजा के लिए प्रदोष व्रत और लक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ मुहुर्त शरद पूर्णिमा पर्व आएगा।

जयपुरOct 26, 2020 / 05:00 pm

deepak deewan

Weekly Panchang 26 OCT. TO 1 NOV. 2020 Saptahik Panchang

Weekly Panchang 26 OCT. TO 1 NOV. 2020 Saptahik Panchang

जयपुर. अक्टूबर के अंतिम दिन और नवंबर का प्रारंभिक दिन धार्मिक और ज्योतिषीय नजरिये से अहम हैं। इन सात दिनों में अश्विन महीने के अंतिम सात दिन भी शामिल हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार इस हफ्ते विष्णु पूजा का पर्व पापांकुशा एकादशी, शिव पूजा के लिए प्रदोष व्रत और लक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ मुहुर्त शरद पूर्णिमा पर्व आएगा।
इन दिनों में ही बुध और भौतिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. इसके साथ ही शुभ योगों के नजरिये से भी ये हफ्ता खास है. इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से रवि, सर्वार्थसिद्धि, त्रिपुष्कर योग जैसे शुभ योग भी बन रहे हैं। महर्षि वाल्मीकि जयंती, सरदार पटेल जयंती, इंदिरा गांधी पुण्यतिथि और राष्ट्रीय एकता दिवस भी रहेगा।
साप्ताहिक पंचांग
26 अक्टूबर, अश्विन शुक्लपक्ष, दशमी: सोमवार
27 अक्टूबर, अश्विन शुक्लपक्ष, एकादशी, पापांकुशा एकादशी— मंगलवार
28 अक्टूबर, अश्विन शुक्लपक्ष, द्वादशी, प्रदोष व्रत— बुधवार
29 अक्टूबर, अश्विन शुक्लपक्ष, त्रयोदशी— गुरुवार
30 अक्टूबर, अश्विन शुक्लपक्ष, चतुर्दशी, शरद पूर्णिमा— शुक्रवार
31 अक्टूबर, अश्विन शुक्लपक्ष, पूर्णिमा, स्नान-दान— शनिवार
1 नवंबर, कार्तिक कृष्णपक्ष, प्रतिपदा— रविवार
शुभ योग
26 अक्टूबर, सोमवार – रवियोग
27 अक्टूबर, मंगलवार – त्रिपुष्कर योग
29 अक्टूबर, गुरुवार – रवियोग, सर्वार्थसिद्धि योग
30 अक्टूबर, शुक्रवार – रवियोग, सर्वार्थसिद्धि योग

ग्रह-नक्षत्रों में परिवर्तन
27 अक्टूबर, मंगलवार – त्रिपुष्कर योग, बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश
31 अक्टूबर, शनिवार – शुक्र का हस्त नक्षत्र में प्रवेश
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो