scriptमहिलाओं के लिए पोषक तत्व | Woman Health | Patrika News
जयपुर

महिलाओं के लिए पोषक तत्व

कई ऐसे पोषक तत्व हैं जो महिला के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैंं। कुछ पोषक तत्वों की अहमियत पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के लिए अधिक होती है। जानिए महिलाओं के लिए फायदेमंद कुछ ऐसे ही पोषक तत्वों के बारे में।

जयपुरAug 31, 2019 / 01:39 pm

Chand Sheikh

महिलाओं के लिए पोषक तत्व

महिलाओं के लिए पोषक तत्व

फोलिक एसिड
महिलाओं के लिए फोलिक एसिड बहुत जरूरी और महत्वपूर्ण होता है। गर्भावस्था में तो इसकी अहमियत और ज्यादा बढ़ जाती है। यह गर्भ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फोलिक एसिड की कमी से तंत्रिका तंत्र संबंधी परेशानी हो सकती है जिससे मस्तिष्क पक्षाघात की आशंका होती है। हरी पत्तेदार सब्जियां, एवोकेडा आदि फोलिक एसिड के महत्वपूर्ण स्रोत है।
आयरन
शारीरिक और मानसिक विकास में आयरन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयरन की कमी के कारण थकान, अनिद्रा और एकाग्रता की कमी के शिकार हो सकते हैं। आयरन हमोर शरीर में ऑक्सीजन का स्टोर करता है और शरीर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाता है। महिला को इसकी अधिक जरूरत होती है। आयरन के बेहतरीन स्रोतों में रेड मीट, ब्रोकली, बीन्स आदि हैं।
कैल्शियम
हड्डियों और दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में कैल्शियम बहुत महत्वपूर्ण होता है। यूं तो हमारे शरीर को जीवनभर इसकी जरूरत होती है लेकिन ३५ साल की उम्र के बाद इसकी अधिक जरूरत होती है जब यह हमारे शरीर में कम होने लगता है। दूध, पनीर, पालक, बादाम और फलियां में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
विटामिन डी
हमारे लिए विटामिन डी एक महत्वपूर्ण विटामिन है जिसकी अधिकतर लोगों में कमी पाई जाती है। विटामिन डी का स्तर जांचने के लिए जांच कराई जा सकती है। अधिकतर लोग सूरज से ही विटामिन डी हासिल करते हैं लेकिन यह इतना आसान भी नहीं है। विटामिन डी मूड, ब्रेस्ट हेल्थ और केल्शियम आब्जर्शन के लिए जरूरी है।
मेग्नीशियम
मैग्रीशियम शरीर की कई रासायनिक क्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये नसों, मासपेशियों की टोन और हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। मेग्रीशियम हृदय रोग से बचाता है और रक्तचाप को नियंत्रित बनाए रखता है। कद्दू के बीज, पालक, काले बीन्स और बादाम मेग्रीशियम के स्रोत हैं।
पोटेशियम
पोटेशियम तंत्रिका आवेगों, मासपेशी संकुचन और शरीर में फ्लड बैलेंस के लिए महत्वपूर्ण है। यह हड्डियों को स्वस्थ और मजूबत बनाता है और शरीर को ऊर्जस्वित बनाए रखता है। हमें हृदय रोग और उच्च रक्तचाप से बचाता है। मांस के अलावा दही, शकरकंद, पालक, ब्रोकली आदि से यह मिलता है।
विटामिन सी
हमारे इम्यून सिस्टम की मजबूती के लिए विटामिन सी एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो कोशिका क्षति से हमें बचाता है। कोलेजन के उत्पादन में विटामिन सी महत्वपूर्ण होता है। यह हमारी त्वचा, मासपेशियां और उत्तकों को स्वस्थ बनाने में मददगार होता है। संतारा, कीवी, स्ट्राबेरी, खरबूजा विटामिन सी के बेहतरीन स्रोत हैं।
फाइबर
फाइबर पेट और आंतों संबंधी परेरशानियों में हमें राहत देता है। १९ से ५० साल की महिला को रोजाना २५ ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। फाइबरयुक्त खाद्य पदार्थ टाइप-2 डायबिटीज और हृदय रोग में भी फायदेमंद होते हैं। फल-सब्जियां, साबुत अनाज आदि फाइबर के बेहतरीन स्रोत माने जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो