scriptमहिला सशक्तिकरण साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | Women's empowerment cycle rally flagged off | Patrika News
जयपुर

महिला सशक्तिकरण साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की कही बात

जयपुरMar 09, 2021 / 11:02 pm

Lalit Tiwari

dig-dsc09977_2.jpg
महिला सशक्तिकरण साइकिल रैली को जवाहर सर्किल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस उपायुक्त यातायात आदर्श सिधु, पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व अभिजीत सिंह, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ अमृता दुहन एवं एसीटी फाइबरनेट कंपनी के वाईस प्रसिडेंट कपिल चुग ने रवाना किया।
पुलिस उपायुक्त यातायात आदर्श सिधु ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस एवं एसीटी फाइबरनेट कंपनी के सहयोग से इस रैली का आयोजन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना हैं। हर क्षेत्र में जो अधिकार है वो समान रूप से सभी को मिलें। महिलाएं समाज में अपनी पहचान बनाएं।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व अभिजीत सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज के रीढ़ की हड्डी है इनके बिना कोई व्यक्ति समाज में खड़ा नहीं रह सकता हैं।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ अमृता दुहन ने कहा कि इस रैली के माध्यम से समाज में जागरूकता का संदेश फैलाया जा रहा हैं। महिलाएं इस समाज में पचास प्रतिशत का हिस्सा रखती हैं और यदि ये ही महिलाएं एक दूसरे की मदद करेंगी तो उनके साथ कुछ भी गलत नहीं हो सकता। महिलाओं को अपनी शक्तियों का अंदाजा है कि हम सशक्त हैं सबल हैं। उन्होंने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
एसीटी फाइबरनेट के वाईस प्रसिडेंट कपिल चुग ने कहा कि सामाजिक सरोकारों की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कंपनी ने इस रैली में भागीदारी निभाई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी देश में इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने वाली प्रथम पांच कंपनियों में शामिल हैं।
साइकिल रैली में यातायात पुलिस की महिला पुलिस कर्मी, एन एस एस एवं महारानी कॉलेज की छात्रायें शामिल थीं। रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में यातायात पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर सतवीर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो