8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

49 नए पॉजिटिव आए सामने, आमजन में भय

संक्रमितों के बढऩे के साथ सूने हुए मार्ग-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 26 Apr 2021, 8:59 PM IST

49 नए पॉजिटिव आए सामने, आमजन में भय

49 नए पॉजिटिव आए सामने, आमजन में भय

पोकरण. प्रदेश के साथ पोकरण क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे आमजन में भय बढ़ता जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में कस्बे में 49 जने कोरोना संक्रमित पाए गए है। दो दिनों में ही कस्बे में 100 से अधिक कोरोना पॉजिटिव आ जाने से आमजन में कोरोना को लेकर भय बढ़ गया है। गौरतलब है कि गत वर्ष कोरोना की लहर के दौरान अप्रेल माह के अंत तक आधा शतक ही लग पाया था। जबकि इस वर्ष कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। दो दिनों में 100 से अधिक मरीज सामने आ चुके है। अब तक पोकरण कस्बे में 150 से अधिक कोरोना संक्रमित मिल चुके है। चिकित्सा सूत्रों के अनुसार रविवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट में 49 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती तादाद ने प्रशासन, पुलिस व चिकित्सा विभाग को सतर्क कर दिया है। चिकित्सा विभाग की ओर से लगातार सर्वे व स्क्रीनिंग कर नमूने लिए जा रहे है। साथ ही प्रशासन की ओर से अधिक संक्रमित मिलने पर उस क्षेत्र को माइक्रो कंटेंटमेंट जॉन घोषित कर धारा 144 लगाई जा रही है। पुलिस की ओर से भी क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों को समझाइश कर घरों में रहने की अपील की जा रही है। इसके साथ सरकार की ओर से चलाए जा रहे जन अनुशासन पखवाड़े व कोविड गाइडलाइन की पालना करने के लिए पाबंद किया जा रहा है।
100 जनों के लिए सैम्पल
चिकित्सा विभाग की ओर से विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम की ओर से कस्बे में सर्वे व स्क्रीनिंग कर सैम्पल लिए जा रहे है। अस्पताल के प्रभारी डॉ.प्रकाश चौधरी के निर्देशन में डॉ.अरुणकुमार शर्मा, ओमप्रकाश विश्रोई, दिनेश विश्रोई खेतोलाई, जोगराज सैन की टीम की ओर से रविवार को 49 संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों व उनके परिवारजनों की सूची तैयार की गई। टीम की ओर से रविवार को 100 जनों के सैम्पल लिए गए।
वीकेंड कफ्र्यू पर पसरा रहा सन्नाटा
सरकार की ओर से चलाए जा रहे जन अनुशासन पखवाड़े के अंतर्गत वीकेंड कफ्र्यू के दौरान रविवार को बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को भी कोई दुकान नहीं खुली। इसके अलावा कस्बे में संक्रमितों की तादाद बढ़ जाने के कारण लोगों ने घरों में ही रुककर विश्राम किया। लोगों के बाहर नहीं आने से मुख्य मार्ग सूने पड़े रहे।