scriptRBSE Class 10th Result 2023: 89.30 प्रतिशत रहा सीमांत जैसलमेर में 10वीं का परिणाम, राज्य में 19वां स्थान | 89.30 percent result of 10th class in Seemant Jaisalmer, 19th position | Patrika News
जैसलमेर

RBSE Class 10th Result 2023: 89.30 प्रतिशत रहा सीमांत जैसलमेर में 10वीं का परिणाम, राज्य में 19वां स्थान

RBSE Class 10th Result 2023 89.30 प्रतिशत रहा सीमांत जैसलमेर में 10वीं का परिणाम, राज्य में 19वां स्थान

जैसलमेरJun 02, 2023 / 09:02 pm

Deepak Vyas

89.30 प्रतिशत रहा सीमांत जैसलमेर में 10वीं का परिणाम, राज्य में 19वां स्थान

89.30 प्रतिशत रहा सीमांत जैसलमेर में 10वीं का परिणाम, राज्य में 19वां स्थान

RBSE Class 10th Result 2023 जैसलमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकेंडरी, प्रवेशिका और सैकेंडरी (व्यवसायिक) परीक्षा का परिणाम शुक्रवार दोपहर में जारी किया गया। इस साल राजस्थान का औसत परिणाम 90.49 प्रतिशत रहा जबकि सीमावर्ती जैसलमेर जिले का परिणाम इससे कम 89.30 प्रतिशत रहा। यह पिछले साल 83.36 प्रतिशत था। इस बार के परिणाम में लडक़ों ने लड़कियों से मामूली अंतराल से बाजी मारी है। लडक़ों के सफल होने का प्रतिशत जहां 89.39 प्रतिशत रहा वहीं 89.16 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण ुुहुई। जबकि इससे पहले बोर्ड के सीनियर सैकंडरी परीक्षा के परिणामों में लड़कियों का परिणाम श्रेष्ठ रहा था।
परिणाम एक नजर में RBSE Class 10th Result 2023
जिले में इस साल 5316 लडक़ों व 3441 लड़कियों यानी कुल 8757 ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इनमें 3080 ने प्रथम, 3490 ने द्वितीय व 1250 ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। ऐसे ही 1840 लडक़ों ने प्रथम, 2101 ने द्वितीय और 811 ने तृतीय श्रेणी से सफलता हासिल की। इस तरह से कुल 4752 लडक़े पास हुए और उनकी सफलता का प्रतिशत 89.39 रहा। वहीं 1240 लड़कियों ने प्रथम, 1389 ने द्वितीय और 439 ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की और उनकी कुल संख्या 3068 रही और उनका सफलता प्रतिशत लडक़ों से थोड़ी कम 89.16 प्रतिशत रही। RBSE Class 10th Result 2023

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो