8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता के कार्य को गति प्रदान करें आशा सहयोगिनियां: डॉ. साहू

-नवचयनित आशा सहयोगिनियो का आधारभूत प्रशिक्षण सम्पन्न
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 30 Oct 2021, 8:05 AM IST

समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता के कार्य को गति प्रदान करें आशा सहयोगिनियां: डॉ. साहू

समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता के कार्य को गति प्रदान करें आशा सहयोगिनियां: डॉ. साहू

जैसलमेर. राष्ट्र्र्र्र्र्र्र्र्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा कार्यक्रम में नव चयनित आशा सहयाोनियों का आठ दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू ने नव चयनित आशा सहयोगिनियों को सम्बोधित करते हुए आह्वान किया कि आप समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता के कार्य को गति प्रदान कर आवश्यक सहयोग करें। डॉ. साहू ने कहा कि आशा सहयोगिनी उसी गांव व समुदाय की एक मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के तौर पर अपने समुदाय मे कार्य करती है। डॉ. साहू ने नव चयनित आशा सहयोगिनीयों को अपने कार्यक्षेत्र में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर वंचित परिवारों को योजना अंतर्गत पंजीकृत करवाने तथा कोरोना टीकाकरण से वंचित रहे लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। जिला आशा समन्वयक देवराज ऐहम्पा ने प्रशिक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आठ दिवस की गतिविधियों एवं क्रियाकलापों से अवगत करवाया। उन्होने बताया कि आयोजित प्रशिक्षण में 28 आशा सहयोगिनियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। आठ दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षक उमेश आचार्य, डॉ. हरीश बारूपाल एवम् उमेश पारीक ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया।