scriptप्रधानाचार्य के घर चोरी का प्रयास, जागने पर छत से कूदकर भागे | Attempt to steal from principal's house, when he woke up he jumped from the roof and ran away | Patrika News
जैसलमेर

प्रधानाचार्य के घर चोरी का प्रयास, जागने पर छत से कूदकर भागे

पोकरण कस्बे के भवानीपुरा में केन्द्रीय बस स्टैंड के पास निवास कर रहे प्रधानाचार्य के घर बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। प्रधानाचार्य के जागने पर चोर भाग गए और वारदात नहीं हो पाई।

जैसलमेरMay 09, 2024 / 08:43 pm

Deepak Vyas

jaisalmer

पोकरण कस्बे के भवानीपुरा में केन्द्रीय बस स्टैंड के पास निवास कर रहे प्रधानाचार्य के घर बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। प्रधानाचार्य के जागने पर चोर भाग गए और वारदात नहीं हो पाई। कस्बे के भवानीपुरा में केन्द्रीय बस स्टैंड के पास निवास कर रहे क्षेत्र के चाचा गांव में स्थित राउमावि के प्रधानाचार्य भैरुसिंह भाटी छोडिय़ा ने बताया कि बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे चोर उनकी छत पर आए। वे बाहर खुले में ही सो रहे थे। इस दौरान उन्होंने परछाई देखी तो जोर से आवाज लगाई। जिस पर अज्ञात चोर भाग गए। रात करीब ढाई बजे बाद दो जने वापिस आए। उन्होंने मकान में प्रवेश कर दो अलग-अलग कमरों में रखी अलमारी को खोलने का प्रयास किया। इस दौरान अलमारी की आवाज सुनकर उनकी जाग हो गई। जब वे मकान के अंदर गए तो दो युवक अलग-अलग कमरों में अलमारी खोलने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने एक कमरे का दरवाजा लगाया और दूसरे को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। उसके पीछे भागे इतने कमरे में बंद युवक ने भी दरवाजे की कुंडी को तोड़ दिया और भाग गया। दोनों युवक मकान की छत की तरफ गए और वहां से सड़क की तरफ कूदकर भाग गए।

पुलिस ने किया मौका मुआयना

आवाज सुनकर पड़ौसी भी आ गए। वे पुलिस थाने की तरफ जाने लगे। रास्ते में उन्हें पुलिस मिल गई तो उन्हें लेकर आए। पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस संबंध में प्रधानाचार्य भाटी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आसपास क्षेत्र में मचा हड़कंप

भवानीपुरा क्षेत्र में घनी आबादी निवास करती है। भाटी के मकान में चोरी के प्रयास की घटना के बाद आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मकान मालिक के बाहर सोने के बावजूद चोरों ने मकान में चोरी का प्रयास किया। हालांकि समय रहते आंख खुल जाने पर चोरी नहीं हो सकी, लेकिन घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है।

Hindi News/ Jaisalmer / प्रधानाचार्य के घर चोरी का प्रयास, जागने पर छत से कूदकर भागे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो