script46वी बटालियन सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरियों ने किया नवयुवकों को जागरूक | Border guards of the 46th Battalion Border Security Force made the you | Patrika News
जैसलमेर

46वी बटालियन सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरियों ने किया नवयुवकों को जागरूक

जैसलमेर. एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल की 46वीं वाहिनी की ओर से कस्बे के उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम हुआ।

जैसलमेरFeb 11, 2020 / 03:50 pm

Deepak Vyas

,

46वी बटालियन सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरियों ने किया नवयुवकों को जागरूक,46वी बटालियन सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरियों ने किया नवयुवकों को जागरूक

जैसलमेर. एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल की 46वीं वाहिनी की ओर से कस्बे के उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम हुआ। समादेष्टा सतीश कुमार शास्त्री के निर्देशन में द्वितीय कमान अधिकारी राजेन्द्र सिंह, केजी दुबे, सहायक कमांडेंट एवं निरीक्षक राजेन्द्रसिंह चौधरी ने विद्यालय अध्यापकों से संपर्क कर विद्यार्थियों को देश की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों को ज्वाइन करने को कहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य हड़ंताराम और सभी अध्यापकगण मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में वीडियो दिखाया गया, जिसमें सीमा प्रहरियों के साहसिक कार्यों को दिखाया। विद्यार्थियों को सुरक्षा बलों में जाने के लिए की जाने वाली तैयारियों- शारीरिक और पढ़ाई संबंधी विषयों को विस्तार पूर्वक बताया। इसके साथ ही छात्राओं को आत्म सुरक्षा के लिए अपनाई जानेवाली तकनीकों को महिला प्रहरी कल्पना एवं संगीता यादव ने विस्तार पूर्वक बताया। इस दौरान सुरक्षा बलो में होने वाली भर्तियों, प्रशिक्षण, पद, सैलरी, भत्ते, सुविधाएं, फायदे, बीमा आदि के तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो