scriptनिकाह के नाम पर धोखा कर देह शोषण करने का मामला दर्ज | Case filed of body exploitation Cheating for name of nikah in pokhran | Patrika News
जैसलमेर

निकाह के नाम पर धोखा कर देह शोषण करने का मामला दर्ज

पोकरण पुलिस थाने में एक महिला के साथ निकाह के नाम पर धोखाधड़ी कर देह शोषण करने, धनराशि हड़पने व उसे प्रताडि़त करने पर मामला दर्ज किया गया है।

जैसलमेरOct 06, 2019 / 05:34 pm

Deepak Vyas

Case filed of body exploitation Cheating for name of nikah in pokhran

निकाह के नाम पर धोखा कर देह शोषण करने का मामला दर्ज

जैसलमेर/पोकरण. स्थानीय पुलिस थाने में एक महिला के साथ निकाह के नाम पर धोखाधड़ी कर देह शोषण करने, धनराशि हड़पने व उसे प्रताडि़त करने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार एक महिला ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि ईशेखां की ढाणी माड़वा निवासी शहीद पुत्र कासमखां ने उसके समक्ष निकाह का प्रस्ताव रखा। उसके माता-पिता ने भी रजामंदी से निकाह करने के लिए हां कहा। शहीद निकाह करवाने के लिए बहैसियत काजी हाफिज जमाल को लेकर उसके घर आया। उसे बहकावे में लेकर कहा कि वह अभी उसके घर पर उससे निकाह कर रहा है। बाद में मदरसे व कोर्ट से निकाहनामा के कागजात तैयार कर लेंगे। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि मेरे माता-पिता की उपस्थिति में हाफिज जमाल ने काजी बनकर निकाह करवाया। उसके बाद लगातार शहीद उसके साथ लम्बे समय तक शारीरिक संबंध बनाता रहा व रात को उसके माता-पिता के घर पर ही आकर रुकता। उसने कहा कि वह अलग से मकान बना लेगा, तब उसे घर लेकर जाएगा। शहीद ने पूर्व में भी निकाह कर रखी थी। जिसके बारे में उसे नहीं बताया। उसने उसके साथ धोखाधड़ी कर उसके एक भूखण्ड का भी बेचान करवा दिया तथा उसकी राशि लगभग साढ़े तीन लाख रुपए भी नया मकान बनाने का कहकर लेकर चला गया। जब उसने बार-बार निकाहनामा तैयार करने की बात कही, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। वह उसके साथ बिना किसी विधिक कागजात के आठ साल तक देहशोषण करता रहा। गत एक अक्टूबर को शहीद ने उसके घर आकर कहा कि उसे तो सिर्फ मौज मस्ती करनी थी, वह कर ली। अब वह छह अक्टूबर को उमराह करने के लिए मक्का जा रहा है तथा उससे जो निकाह किया था, उसे खत्म समझना। उसके ऐसा कहने पर वह रोई, गिड़गिड़ाई। उसके माता-पिता ने भी हाथ जोड़े, लेकिन वह नहीं माना। उसने व उसके माता-पिता ने समाज के मौजीज लोगों के समक्ष भी उसकी जिंदगी बर्बाद करने की बात बताई। माड़वा, ओढ़ाणिया आदि गांवों से कुछ लोग उसके घर पर आए और इस बात को आगे नहीं बढ़ाने व महंगा पडऩे की बात कही। उन्होंने उसे डराया व धमकियां भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो