scriptप्रदेश में झूठे वादों के साथ किसानों को भ्रमित कर रही है कांग्रेस सरकार : शेखावत | Congress government is misleading farmers with false promises in the s | Patrika News
जैसलमेर

प्रदेश में झूठे वादों के साथ किसानों को भ्रमित कर रही है कांग्रेस सरकार : शेखावत

प्रदेश में झूठे वादों के साथ किसानों को भ्रमित कर रही है कांग्रेस सरकार : शेखावत

जैसलमेरDec 04, 2020 / 04:56 pm

Deepak Vyas

प्रदेश में झूठे वादों के साथ किसानों को भ्रमित कर रही है कांग्रेस सरकार : शेखावत

प्रदेश में झूठे वादों के साथ किसानों को भ्रमित कर रही है कांग्रेस सरकार : शेखावत

जैसलमेर. पंचायती राज चुनाव में अंतिम चरण में केन्द्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने रामगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार झूठे वादों एवं किसानों को भ्रमित करने वाली सरकार है। यह सरकार 2018 में किसानों को कर्ज माफी का झूठा दिलासा देकर सत्ता में आई थी और आज 2 साल में भी किसान कर्ज माफी के लिए इधर-उधर घूम रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हित व कल्याण के लिए लाए गए कृषि विधेयकों से बिचौलियों की दुकानदारी बंद होती देख किसानों को भ्रमित कर आए दिन आंदोलन धरने कर रही है, जबकि नए कृषि विधेयको में कहीं पर भी किसान विरोधी कोई बात नहीं है। इन नए कृषि विधेयकों में केवल मात्र किसान और कृषि कल्याण का ही प्रावधान हैं। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आईदानसिह भाटी, हिम्मतारम चौधरी, महामंत्री सुशील व्यास, मंडल अध्यक्ष चंदनसिंह, हेमा पूर्व मंडल अध्यक्ष हुकमाराम प्रजापत, कंवराजसिंह चौहान सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे। रामगढ़ कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय मंत्री शेखावत जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Home / Jaisalmer / प्रदेश में झूठे वादों के साथ किसानों को भ्रमित कर रही है कांग्रेस सरकार : शेखावत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो