8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर जिले में फिर फूटा कोरोना बम, दस और पॉजिटिव आए

-जैसलमेर जिले में कुल आंकड़ा 186 हुआ-प्रधान डाकघर पर लगे ताले
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 30 Jul 2020, 9:46 AM IST

जैसलमेर जिले में फिर फूटा कोरोना बम, दस और पॉजिटिव आए

जैसलमेर जिले में फिर फूटा कोरोना बम, दस और पॉजिटिव आए

जैसलमेर. कोरोना संक्रमण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गत मंगलवार को एक भी पॉजिटिव केस नहीं आने से लोगों ने थोड़ी राहत ही ली थी कि बुधवार को सीमावर्ती जैसलमेर जिले में एक साथ दस नए पॉजिटिव केसेज सामने आए। इनमें नौ जैसलमेर और एक पोकरण विधानसभा क्षेत्र का है। पॉजिटव केसेज सामने आने का क्रम बुधवार सुबह से शुरू हुआ। जब गत दिवस पेंडिंग रखी गई पांच रिपोट्र्स में से जैसलमेर शहर में तीन जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद शाम के समय आई रिपोर्ट में 39 पेंडिंग रखी गई, जिनमें से देर शाम को छह और जने पॉजिटिव पाए गए। उधर, पोकरण के लुणाकलां में भी एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस तरह से जिले में अब तक 186 जने कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। गत दिनों एक कार्मिक के पॉजिटिव आने के चलते जैसलमेर का प्रधान डाकघर बंद किया गया है।
ये आए पॉजिटिव
बुधवार दिन में आई पेंडिंग मामलों की रिपोर्ट में दो जने जिनमें से एक की उम्र 28 और दूसरे की 21 साल है, पॉजिटिव पाए गए। ये दोनों जिला मुख्यालय के निकटस्थ किसनघाट में निवासरत हैं। बताया जाता है कि उक्त दोनों उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिक हैं। ऐसे ही जैसलमेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वह एचडीएफसी बैंककर्मी बताया जाता है। देर शाम आई 39 पेंडिंग मामलों की रिपोर्ट में तीन जने जैसलमेर शहर निवासी हैं। इनमें 50 और 30 वर्षीय वाल्मीकि कॉलोनी निवासी हैं और 30 वर्षीय एक जना एसबीआई शिवरोड में कार्यरत है। ऐसे ही कपूरिया गांव की 35 वर्षीया, अमरसागर गांव की 58 वर्षीया महिलाओं के साथ 50 वर्ष के बडोड़ा गांव निवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जैसलमेर क्षेत्र के 206 जनों की रिपोर्ट बुधवार को नेगेटिव आने से उन्होंने राहत की सांस ली।