scriptबॉर्डर पर पकड़ा अरब के शेखों का बाज, रेस्क्यू के दौरान मौत | Eagle of Arab sheikhs caught on the jaisalmer pakistan border | Patrika News
जैसलमेर

बॉर्डर पर पकड़ा अरब के शेखों का बाज, रेस्क्यू के दौरान मौत

– वन विभाग को किया था सुपुर्द

जैसलमेरDec 28, 2023 / 08:19 pm

Deepak Vyas

बॉर्डर पर पकड़ा अरब के शेखों का बाज, रेस्क्यू के दौरान मौत

बॉर्डर पर पकड़ा अरब के शेखों का बाज, रेस्क्यू के दौरान मौत

जैसलमेर जिले के भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सीमा प्रहरियों ने सीमापार से आए एक शिकारी बाज को पकड़ा। बाज के पंजे में रिंग लगी थी और उसमें टैग लगा था। उसके अरब के शेखों के पालतू होने की संभावना जताई गई है। वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर में बुधवार देर रात्रि बाज की मौत हो गई थी। अब उसका पशुपालन विभाग के मेडिकल बोर्ड की ओर से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जिससे उसकी मौत की वजह और अन्य जानकारियां सामने आ पाएंगी। जानकारी के अनुसार जिले के बछियाछोड़ इलाके में सीमा सुरक्षा बल के दक्षिण सेक्टर डाबला की बटालियन के जवानों ने बाज को पकड़ा था। उसे बुधवार शाम पकड़ा। यह बाज पाकिस्तानी टे्रंड फाल्कन बाज बताया गया। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बुधवार शाम में उसे वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर के सुपुर्द किया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि सौंपे जाने के दौरान बाज खासा बीमार था। संभावना जताई जा रही है कि यह बाज सऊदी अरब के शेखों का हो सकता है जो राजस्थान से लगते पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र में पक्षियों का शिकार करने के लिए पहुंचते हैं।

Hindi News/ Jaisalmer / बॉर्डर पर पकड़ा अरब के शेखों का बाज, रेस्क्यू के दौरान मौत

ट्रेंडिंग वीडियो